13.2 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedक्यों बेटी की बात करने से डरते हैं रणबीर कपूर? बोले- पहली...

क्यों बेटी की बात करने से डरते हैं रणबीर कपूर? बोले- पहली बार हुआ ऐसा एहसास

Published on

रणबीर कपूर पिछले काफी समय से अपनी शादी और बच्चे की वजह से चर्चा में चल रहे हैं. नवंबर 2022 में ही रणबीर और उनकी पत्नी आलिया भट्ट ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था. बेटी के जन्म के बाद से रणबीर काफी खुश हैं. इन दिनों एकत्र अपनी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को प्रमोट करने में लगे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू के दौरान उनसे बेटी राहा को लेकर सवाल किया गया.

पिता बनने पर रणबीर ने कही ये बात
रणबीर कपूर ने कहा कि वो अपनी बेटी को लेकर अपने प्यार के बारे में बात करने से डरते हैं. उनका कहना है कि बेटी  ने उनकी जिंदगी में जो खुशियां भरी हैं उसका मुकाबला कोई इंसान, फिल्म या कुछ और नहीं कर सकता. रणबीर कपूर ने कहा, ‘अब कुछ मतलब नहीं रखता, और सबकुछ मतलब रखता, सब एक साथ हो रहा है. मुझे इस बारे में बात करने में भी डर लगता है, क्योंकि आपके अंदर इतना प्यार भरा है. आपके अंदर एक अजीब-सा डर होता है. क्या ये डर कभी जाएगा?’

उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन मैं समझता था कि ये एक चीज है जो मेरे साथ हमेशा रहेगी, मरते दम तक मेरे साथ रहेगी. मैं जितनी खुशी, प्यार और शुक्रगुजार महसूस करता हूं, मैंने कभी उसे किसी भी चीज, इंसान, फिल्म या प्रोफेशनल चीज के लिए नहीं महसूस नहीं किया.’

अप्रैल 2022 में हुई थी शादी
रणबीर कपूर ने एक्ट्रेस आलिया भट्ट से अप्रैल 2022 में शादी की थी. इस शादी में दोनों के परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. आलिया-रणबीर की शादी एक्टर के मुंबई स्थित घर वास्तु में संपन्न हुई थी. जून 2022 में आलिया ने ऐलान किया था कि वो मां बनने वाली हैं. 6 नवंबर 2022 को कपल के घर बेटी राहा का जन्म हुआ.

इन फिल्मों में आएंगे नजर
जल्द ही रणबीर कपूर, डायरेक्टर लव रंजन की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर होंगी. 8 मार्च को ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म रिलीज हो रही है. इसके अलावा एक्टर के पास साउथ डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ भी है. इसमें उनके साथ अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल नजर आएंगे.

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...