14.3 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीय'पुतिन की ऐसी कोई इच्छा नहीं...', अमेरिकी विदेश मंत्री ने G-20 में...

‘पुतिन की ऐसी कोई इच्छा नहीं…’, अमेरिकी विदेश मंत्री ने G-20 में बढ़ा दी टेंशन

Published on

नई दिल्ली,

भारत में G-20 विदेश मंत्रियों की बैठक के पहले सत्र में गुरुवार को अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन चाहें तो वह यूक्रेन युद्ध को कल खत्म कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि हम मौजूदा चुनौतियों का समाधान ढूंढने के लिए अन्य देशों के साथ काम मिलकर करने को तैयार हैं.

उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में कोई रूचि नहीं दिखाई है. जी-20 सदस्यों के बीच एकजुट काम करने को लेकर व्यापक सहमति बनी हुई है. इस दौरान ब्लिंकन और लावरोव की भी बातचीत हुई जिसमें अमेरिका ने रूस से न्यू स्टार्ट संधि से खुद को अलग करने के फैसले को बदलने का अनुरोध किया.

ब्लिंकन ने कहा कि उनकी रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव से भी बातचीत हुई. हमने रूस से न्यू स्टार्ट संधि को सस्पेंड करने के रूस के फैसले को वापस लेने को कहा है. लेकिन पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को खत्म करने मनें कोई इच्छा नहीं जताई.

मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे
इस दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जी भरकर तारीफ की. इतना ही नहीं ब्लिंकन रूसी राष्ट्रपति पुतिन को आईना दिखाने से भी नहीं चूके.अमेरिकी एजेंसियों और एनजीओ पर भारत सरकार की पाबंदियों के बारे में पूछने पर कहा कि हम इस मामले को पहले भी उठा चुके हैं कि एनजीओ को बिना किसी दबाव के काम करना चाहिए. प्रधानमंत्री मोदी बिल्कुल सही कहते हैं कि कई चुनौतियां हैं. सबसे बड़ी चुनौती रूस की ओर से है. हम इसका हल ढूंढेंगे.

ब्लिंकन ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि आज हम उन मुद्दों को रास्ते में नहीं आने दे सकते, जिससे बाधाएं और बढ़ें. बता दें कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने न्यू स्टार्ट संधि से खुद को अलग कर लिया है. यह संधि अमेरिका और रूस के बीच हुई थी. इस संधि में START का अर्थ नई सामरिक शस्त्र न्यूनीकरण संधि है.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...