15.7 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedगौतम अडानी के रंग में भंग! इक्रा ने गिराई ग्रुप की दो...

गौतम अडानी के रंग में भंग! इक्रा ने गिराई ग्रुप की दो कंपनियों की रेटिंग

Published on

नई दिल्ली

अडानी ग्रुप के शेयरों में शुक्रवार को लगातार चौथे दिन तेजी रही। ग्रुप के शेयर 17 फीसदी तक की तेजी के साथ बंद हुए। लेकिन क्रेडिट तय करने वाली एजेंसी इक्रा (ICRA) ने अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) और अडानी टोटल गैस के आउटलुक को संशोधित कर स्टेबल से निगेटिव कर दिया है। उसका कहना है कि वह अडानी ग्रुप की प्रतिस्पर्धी दरों पर इक्विटी या बॉन्ड के जरिए घरेलू और वैश्विक बाजारों से कर्ज जुटाने की क्षमता पर नजर रखेगी। शुक्रवार को अडानी पोर्ट्स का शेयर 9.81% की तेजी के साथ 684.35 रुपये पर बंद हुआ जबकि अडानी टोटल गैस का शेयर पांच फीसदी का अपर सर्किट छूने के साथ 781.85 रुपये पर पहुंच गया।

इक्रा ने कहा कि अमेरिकी शॉर्ट सेलिंग फर्म की रिपोर्ट के बाद ग्रुप की कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेज गिरावट के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में बॉन्ड के जरिए जो राशि जुटाई गई थी, उसके यील्ड में बढ़ोतरी हुई है। इससे ग्रुप की जो वित्तीय स्तर पर मजबूती थी, उसमें कमी आई है। इसको देखते हुए आउटलुक में संशोधन किया गया है। हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को प्रकाशित अपनी रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर कंपनियों के शेयरों में गड़बड़ी और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। हालांकि, अडानी ग्रुप ने आरोपों को आधारहीन बताते हुए उसे पूरी तरह खारिज कर दिया।

कर्ज को लेकर क्या कहा
रेटिंग एजेंसी ने कहा कि ग्रुप की मजबूत वित्तीय स्थिति और एपीएसईजेड के कर्ज के बड़े हिस्से को लौटाने को लेकर जो ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ है, उसकी प्रमुख ताकत थी। उसके मजबूत पक्ष पर प्रतिकूल असर पड़ा है। इक्रा ने कहा कि ग्रुप की इकाइयों पर रेगुलेटरी/कानूनी जांच का जोखिम है। एपीएसईजेड के कर्ज गुणवत्ता पर पड़ने वाले प्रभाव पर नजर रखी जाएगी। रेटिंग एजेंसी ने यह भी कहा कि कंपनी के कर्ज को लेकर स्थिति अभी भी मजबूत बनी हुई है। कंपनी ने जो अंतरराष्ट्रीय बॉन्ड के जरिए 65 करोड़ डॉलर का कर्ज ले रखा है, उसे 2024-25 में लौटाना है।

Latest articles

नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिवनी-मालवा में किया विशाल जनसभा को संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

भोपाल किराना कारोबारी हत्याकांड : गोली नहीं, रॉड सीने के आर-पार होने से हार्ट पंचर हुआ, 50 लाख के लेनदेन पर भी जांच

भोपाल। भोपाल में किराना कारोबारी मोहम्मद हनीफ की गोली मारकर हत्या करने के मामले...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...