17.4 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedतुनिशा सुसाइड: शीजान को मिली जमानत, 69 दिन बाद आएंगे जेल से...

तुनिशा सुसाइड: शीजान को मिली जमानत, 69 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर

Published on

टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा सुसाइड केस में को-स्टार शीजान खान को आरोपी कहा गया था. हालांकि, पुलिस की छानबीन के बावजूद वह इस केस में एक्टर के खिलाफ कोई भी पुख्ता सबूत इकट्ठा नहीं कर पाई. ऐसे में पूरे 69 दिन बाद शीजान खान को जमानत मिल गई है. महाराष्ट्र के वसई कोर्ट ने शनिवार को 28 साल के एक्टर को जमानत दे दी है. शीजान, केस में 26 दिसंबर को गिरफ्तार हुए थे.

जेल से बाहर आएंगे शीजान
एडीशनल सेशन कोर्ट के जज आर डी देशपांडे ने खान को जमानत देते हुए एक लाख रुपये की सिक्यॉरिटी डिपॉजिट करने की बात कही है. शीजान खान के वकील, शरद राय ने बताया कि एक्टर को कई वजहों से जमानत दी गई है. केस में चार्जशीट फाइल हो चुकी है और जांच भी पूरी हो गई है.

वकील, शैलेंद्र मिश्रा ने कहा कि शीजान की जमानत एक दिन डिले हो गई थी, क्योंकि हमें शाम के साढ़े छह या सात बजे तक पहुंचना था, पर हम पहुंच नहीं पाए. ऐसे में शीजान को जेल से एक दिन बाद बाहर निकाला गया. साथ ही ठाणे जेल के बेल बॉक्स में हमें पेपर्स करीब साढ़े पांच बजे तक डालने होते हैं, पर हम में से कोई समय से पहुंच ही नहीं पाया. अब शीजान कल यानी रविवार के दिन जेल से बाहर आएंगे. वसई कोर्ट में जितनी भी फॉर्मैलिटीज थीं, वह पूरी कर दी गई हैं, जिसमें समय लगा.

बता दें कि एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा ने 24 दिसंबर 2022 को वैनिटी वैन में फांसी लगाकर जान दे दी थी. टीवी के सेट पर तुनिशा शूट कर रही थीं, जब यह मामला हुआ. 28 साल के शीजान खान इस केस में गिरफ्तार हुए थे. तुनिशा की मां ने शीजान और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. साथ ही खुलासा किया था कि शीजान ने तुनिशा से ब्रेकअप कर लिया था. एक्ट्रेस डिप्रेशन में चल रही थीं. शीजान, तुनिशा पर हाथ भी उठाते थे. तुनिशा की मां ने केस रजिस्टर कराया था.

कोर्ट का आदेश है कि शीजान का पासपोर्ट जब्त कर लिया जाए. साथ ही एक्टर को देश छोड़कर न जाने की भी बात कही है. अगर वह किसी काम के सिलसिले में जाते भी हैं तो उन्हें कोर्ट से मंजूरी लेनी होगी.

Latest articles

नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिवनी-मालवा में किया विशाल जनसभा को संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

भोपाल किराना कारोबारी हत्याकांड : गोली नहीं, रॉड सीने के आर-पार होने से हार्ट पंचर हुआ, 50 लाख के लेनदेन पर भी जांच

भोपाल। भोपाल में किराना कारोबारी मोहम्मद हनीफ की गोली मारकर हत्या करने के मामले...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...