6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यलखनऊ के जेबीआर होटल में शराब पार्टी, छेड़छाड़ की सूचना पर पहुंची...

लखनऊ के जेबीआर होटल में शराब पार्टी, छेड़छाड़ की सूचना पर पहुंची पुलिस से महिलाओं ने की बदसलूकी

Published on

लखनऊ

यूपी की राजधानी लखनऊ के विभूति खंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत जेबीआर होटल में होली की पार्टी को लेकर हंगामा हो गया। जानकारी के मुताबिक, 21 साल की कम उम्र के युवाओं के पहुंचने और होटल में डांस कर रहे युवतियों से छेड़छाड़ के मामले को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस से अभद्रता की गई है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक महिला खुद को वकील और पत्रकार बताकर भिड़ती नजर आ रही है। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चौकी इंचार्ज से भी करने लगे बदसलूकी
होटल जेबीआर में एक इवेंट कंपनी ने 250 लोगों की पार्टी के लिए लॉन बुक किया था। रविवार को पार्टी शुरू होते ही पार्टी में शामिल कुछ लोगों का आपस में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने लगा तो लोगों में मारपीट शुरू हो गई। हंगामे की सूचना पर सिंगापुर मॉल चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद कुछ महिलाओं के द्वारा बदसलूकी की जाने लगी। काफी देर तक पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, फिर भी वो नहीं मानी। उल्टा पुलिस कर्मियों का ही वीडियो बनाने लगी।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
इंस्पेक्टर विभूति खंड राम सिंह ने बताया कि द ग्रैंड जेबीआर होटल में शराब पार्टी का आयोजन कराने का लाइसेंस नहीं था। इस मामले में आबकारी विभाग से जांच कराई जा रही है। द ग्रैंड जेबीआर होटल में आयोजित पार्टी में ढाई सौ लोगों को होली के आयोजन को लेकर इनवाइट किया गया था, लेकिन पार्टी में करीब 1000 से ज्यादा की संख्या में लोग पहुंच गए। फिलहाल इस संबंध में किसी के द्वारा तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस ने वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। ‌

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this