10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यवीडियो कॉल पर 20 लाख रुपये मांगता दिखा यूपी पुलिस का SP,...

वीडियो कॉल पर 20 लाख रुपये मांगता दिखा यूपी पुलिस का SP, अब खुद बताई सच्चाई

Published on

लखनऊ,

यूपी में एक आईपीएस अधिकारी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वो किसी व्यक्ति से 20 लाख रुपये मांगते हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो को लेकर सियासी गलियारों में भी घमासान मचा हुआ है. यूपी कांग्रेस ने भी वीडियो को ट्वीट कर निशाना साधा है.

इसमें कहा, “यह IPS अनिरुद्ध सिंह हैं, जो इन दिनों मेरठ में तैनात हैं. सरेआम एक व्यापारी से पूछ रहे हैं ‘आज कितना भेज रहे हैं?’ फिर कहते हैं, ‘मिनिमम 20 भेजिए’.” इसके आगे ट्वीट में कहा कि वैसे इतना धन अकेले पचाना है या खाकी-सफेदी से लेकर भगवाधारी तक सब मिलकर निगलने वाले हैं?​

करीब डेढ़ साल पुराना है वीडियो- अनिरुद्ध सिंह
वायरल वीडियो को लेकर अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि वीडियो करीब डेढ़ साल पुराना तब का है जब वो ASP चैतगंज (वाराणसी) थे. इसी दौरान सनबीम स्कूल के मालिक पर रेप का मुकदमा दर्ज हुआ था. उसके बाद ये वीडियो सामने आया था.

‘मामले की जांच में मिल गई थी क्लीन चिट’
इस पर उन्हें इंटेलिजेंस में बतौर ASP भेज दिया गया और वीडियो की जांच शुरू हुई. इसमें उन्हें क्लीन चिट मिल गई थी. इसके बाद उनकी पोस्टिंग एएसपी फतेहपुर फिर SP मेरठ ग्रामीण हुई. अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि करीब डेढ़ साल पुराने मामले में आरोपी पक्ष द्वारा लगातार इन्फ्लुएंस करने का प्रयास किया जा रहा था. उसे ट्रैप करने के लिए बातचीत की गई थी. ये सभी बातें आलाधिकारियों के संज्ञान में हैं. पुराने वीडियो को किसी ने वायरल किया है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this