भोपाल
भेल के रायसेन रोड पटेल नगर स्थित होटल होटल ऑशियन ब्रीज का उद्घाटन गोविन्दपुरा विधान सभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने किया । कार्यक्रम में भजन किर्तन संध्या का भी आयोजन किया गया । इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे। गौरतलब है कि यह क्षेत्र एज्यूकेशन हब होने के कारण इस होटल का एक अलग ही महत्व है होटल संचालक ब्रजेश सिंह ने बताया कि यह होटल हाईवे पर होने के कारण भेल व मंडीदीप के लिये काफी महत्वपूर्ण है । इस क्षेत्र में बेहतर होटल न होने के कारण लोगों को कॉफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था । इसलिये बेहतर सुविधायें प्रदान करने के साथ ही पर्यटन के रूप में बनाया गया है ।
