10.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल को मिल सकते हैं दिबांग जल विद्युत परियोजना के आर्डर

बीएचईएल को मिल सकते हैं दिबांग जल विद्युत परियोजना के आर्डर

Published on

भोपाल

सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) को अरूणांचल प्रदेश की जल विद्युत परियोजना के आर्डर जल्द ही मिल सकते हैं। जानकारों की माने तो देश का सबसे बड़ा हाईड्रो प्रोजेक्ट का मंजूरी मिल गई है । इसका काम नेशनल हाईड्रो इलेक्ट्रिक पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड करेगा। ऐसा बताया जा रहा है कि एनएचपीसी अरूणांचल प्रदेश में करीब 30000 करोड़ की लागत से इस महत्वकांक्षी परियोजना को शुरू करेगी । इस ऊर्जा का उत्पादन करने के लिये 2.880 मेगावाट (12 गुणा 240) मेगावाट बिजली पैदा होगी ।

खास बात यह है कि इस परियोजना के शुरू होने के बाद बीएचईएल की भोपाल, हैदराबाद, त्रिची, बैंगलरू, हरिद्वार, झांसी सहित अन्य यूनिटों को भी काम मिलेगा। भोपाल में जनरेटर टरबाईन निर्माण का काम होता है इसी तरह अन्य यूनिटें भी हाईड्रो प्रोजेक्ट के काम करती है। इसमें बीएचईएल को बेहतर शेयर मिलने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है । संभवत: सुपरविजन व इरेक्शन आदि का काम भी बीएचईएल को ही मिले ।

सूत्र बताते हैं कि बीएचईएल को करीब 2650 करोड़ से ज्यादा का काम मिल सकता है भले ही यह काम टुकड़े-टुकड़े में मिले । खबर तो यह भी है कि फिलहाल बीएचईएल एक टेंडर प्रक्रिया में एल-1 की पोजिशन में आ चुका है । हालांकि एनएचपीसी के मार्ग दर्शन में पूरी हाईड्रो परियोजना का काम शुरू होगा । इस परियोजना में करीब 9 साल लगेंगे। इस परियोजना के पूरा होने के बाद देश का सबसे ऊंचा बांध होगा ।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...