10.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeभेल न्यूज़चुनावी साल में गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र में होंगे 13 करोड़ के...

चुनावी साल में गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र में होंगे 13 करोड़ के काम

Published on

– विधायक ने कहा- सीएम की मेहरबानी

भोपाल

चुनावी साल 2023 में गोंविदपुरा विधान सभा क्षेत्र में सड़क के साभ अन्य निर्माण कार्य शुरू होंगे । इसके लिये 13 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च होगी। क्षेत्रीय विधायक श्रीमती कृष्णा गौर की माने तो उन्होंने मुख्यमंत्री को इस विधान सभा क्षेत्र के विकास के लिये 13 करोड़ से ज्यादा की राशि मांगी थी । इसके तहत तृतीय अनुपूरक 2022-23 में मंजूरी मिल गई है । सीएम साहब की खास मेहरबानी के चलते जल्द ही विकास के कार्य पूरे होंगे ।

उन्होंने बताया कि जेके रोड डीके टॉवर से सतनामी नगर,दानिश नगर चौराहे से भेल संगम,साकेत नगर एम्स गेट से डीआरएम रोड,नंद गांव से मिनाक्षी प्लानेट,सकलेचा हॉस्पिटल से मिसरौद रेलवे क्रासिंग से बीकाने स्वीट्स से विद्या नगर कॉलेज तक डामरीकृत सड़कों का निर्माण होगा। साथ ही भेल की निजामुद्दीन कॉलोनी से जेके रोड,बिहारी कॉलोनी की सड़कों के पहुंच मार्ग,कैलाश नगर से गोंविदपुरा औद्योगिक क्षेत्र डीके देव स्थल से रेलवे लाईन तक और काली मंदिर चौराहे से खेजड़ा बरामद गांव तक सीसी रोड को बनाया जायेगा । इसके अलावा क्षेत्र में अन्य कई कार्य भी विधायक निधि से कराये जायेंगे।

उन्होंने बताया कि इस साल पूरी उम्मीद है कि कोकता ट्रांसपोर्ट नगर में 100 बिस्तरों के सरकारी अस्पताल का भी निर्माण पूरा हो सकता है । वहीं सोनागिरी स्थित राज्य बीमा चिकित्सालय को सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल बनाये जाने की स्वीकृति मिल सकती है इसके लिये ध्यानाकर्षण लाया जा रहा है । केन्द्र सरकार के हैंडओवर होने के बाद करीब ढ़ाई लाख श्रमिक और उनके परिवार को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके इसके प्रयास किये जा रहे हैं।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...