13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल रानीपेठ के डीजीएम ने भोपाल में नहीं दी आमद

बीएचईएल रानीपेठ के डीजीएम ने भोपाल में नहीं दी आमद

Published on

भोपाल

बीएचईएल महारत्न कंपनी के एक उप महाप्रबंधक स्तर के अधिकारी के तबादले के बाद भोपाल में न आना अटकलों के बाजार गर्म कर रहा है । भोपाल से इनका तबादला रानीपेठ यूनिट में किया गया था। बड़े साहब के खास होने के कारण यह जब तक रानीपेठ यूनिट में रहे खुद को बड़े साहब समझने लगे । हालत यह हो गई कि बड़े साहब की आड़ में उन्होंने कई तरह के कामों को गलत तरीके से कर डाला नतीजा यह रहा कि उनकी शिकायत दिल्ली दरबार तक पहुंच ही गई । इसके चलते बड़े साहब भी इन्हें बचा नहीं पाये और सीधे भोपाल तबादला कर दिया गया जबकि भेजना किसी और यूनिट में था लेकिन पहुंच गये अपनी मन पसंद की यूनिट में इसे कहते हैं दबदबा ।

बड़ी बात यह है कि उनका भोपाल तबादला हुये लंबा समय हो गया लेकिन मार्च का खेल निपटाने के चक्कर में यह साहब आज तक भोपाल यूनिट में आमद नहीं दे पाये । खबर तो यह भी है कि वह रानीपेठ में बैठकर भोपाल यूनिट में मनचाहा विभाग पाने की जुगाड़ लगा रहे हैं। साफ जाहिर है कि उनके पास बड़े-बड़े सप्लायरों की टीम जो है । अब देखना यह है कि बीएचईएल भोपाल के मुखिया उन्हें उनका मन पसंद विभाग देते हैं या लूप लाईन में डालते हैं।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...