13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeभेल न्यूज़गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र की विधायक बनी सभापति

गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र की विधायक बनी सभापति

Published on

भोपाल

विधान सभा अध्यक्ष ने आज सदन की कार्यवाही महिला दिवस के रूप में प्रारंभ की। सभापति के रूप में श्रीमती कृष्णा गौर तथा 6 महिला सदस्यों ने पूरक प्रश्न प्रश्नकाल में पूछे। मध्यप्रदेश विधानसभा में अध्यक्ष ने पुन: नवाचार किया, एक नई परंपरा सदन के सामने देखने को मिली। 8 मार्च को अंतर्राष्ट्र्रीय महिला दिवस था लेकिन उस दिन होली पर्व का अवकाश होने के कारण विधानसभा में सदन में नारी शक्ति को सदन में प्रश्न पूछने तथा महिला सभापति के द्वारा सदन का संचालन नहीं किया जा सका था ।

इस परंपरा को अध्यक्ष ने मंगलवार को सदन में महिला दिवस के रूप में मनाया तथा सदन की महिला सदस्य श्रीमती कृष्णा गौर को सभापति बनाया। प्रश्न काल में श्रीमती राजश्री रूद्र प्रताप सिंह, श्रीमती झूमा सोलंकी, सुश्री हिना कावरे, श्रीमती कल्पना वर्मा, श्रीमती रामबाई तथा डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने भाग लिया । अध्यक्ष के इस ऐतिहासिक निर्णय की सदन में सभी सदस्यों ने प्रशंसा तथा सराहना की।

धर्म यात्रा परिषद इन्द्रपुरी में गुलाब का फूल भेंट कर मनायेंगे नव वर्ष
भोपाल। धर्म यात्रा परिषद इस वर्ष भी बीएचईएल के जुबली गेट के सामने इंद्रपुरी में बुधवार को प्रात: 10 बजे नागरिकों का तिलक लगाकर गुलाब का फूल भेंट कर हिंदू नव वर्ष गुड़ी पड़वा और चैती चांद की शुभकामनाएं और बधाई देकर नव वर्ष मनायेंगे। परिषद के अध्यक्ष राकेश सिंह भदौरिया ने बताया कि इस मौके पर इन्द्रपुरी में पूर्व प्रोटेम स्पीकर व विधायक रामेश्वर शर्मा एवं गोविंदपुरा की विधायक श्रीमती कृष्णा गौर भी मौजूद रहेंगी । उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...

भेल में श्रीमति गौर ने कहा कि बाबूजी बीएमएस के फाउंडर,मैं भी इस परिवार की मेंम्बर

दैनिक राजधानी पॉवर,भोपाल भारतीय मजदूर संघ  से संबद्ध हेवु  द्वारा गुरुवार,को हिंदू नववर्ष, चैत्र शुक्ल...