14.9 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedलड़खड़ाकर गिरने लगेंगे बैंक, अमेरिका से आने वाली है बड़ी खबर, नेगेटिव...

लड़खड़ाकर गिरने लगेंगे बैंक, अमेरिका से आने वाली है बड़ी खबर, नेगेटिव हुई तो मच जाएगा कोहराम

Published on

नई दिल्ली

अमेरिका से यूके तक बैंकिंग संकट क्या खत्म हो गया है? जवाब है नहीं। उल्टा अगर यूएस फेड (US Fed) आज ब्याज दरों में आक्रामक बढ़ोतरी कर देता है, तो अमेरिका में एक के बाद एक बैंक भरभराकर गिरने लगेंगे। इस बैंकिंग संकट की जड़ प्रमुख ब्याज दरों में हुआ इजाफा ही है। महंगाई को काबू करने के लिए अमेरिका का सेंट्रल बैंक यूएस फेड लगातार प्रमुख ब्याज दर में भारी बढ़ोतरी कर रहा है। आज बुधवार को एक बार फिर फेडरल रिजर्व ब्याज दरों पर फैसला सुनाएगा। पूरी दुनिया की इस फैसले पर नजर हैं। वहीं, वित्तीय संकट से जूझ रहे अमेरिकी बैंकों की तो इस फैसले पर जान अटकी हुई है। अमेरिका में ऐसे 186 बैंक हैं, जो खतरे के निशान पर हैं।

दो बैंक डूबे, दो डूबते-डूबते बचे
टेक स्टार्टअप्स में निवेश करने वाला अमेरिका का बड़ा बैंक सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) सिर्फ 48 घंटों में डूब गया था। इसके बाद सिग्नेचर बैंक (Signature Bank) बंद हो गया। क्रेडिट सुइस (Credit Suisse) और फर्स्ट रिपब्लिक बैंक गिरते-गिरते बचे हैं। क्रेडिट सुइस अपने बचावकर्ता यूबीएस (UBS) के पास जाकर सुरक्षित है। फर्स्ट रिपब्लिक बैंक (First Republic Bank) के गिरने की काफी ज्यादा संभावना थी। लेकिन 50 फीसदी गिरने के बाद अगले ही दिन इसका शेयर 50 फीसदी चढ़ गया। इन दोनों बैंकों के संभल जाने के चलते मंगलवार को हांगकांग से लेकर लंदन और न्यूयॉर्क तक शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। तो क्या इसके साथ ही बैंकिंग संकट खत्म हो गया है? जवाब है शायद नहीं।

फेड के फैसले पर पूरी दुनिया की नजर
यूएस फेड की आक्रामक ब्याज दर वृद्धि को लेकर एक्सपर्ट चिंतित हैं। हालांकि, सिलिकॉन वैली के पतन के बाद दुनिया पहली बार फेड अधिकारियों को सुनेगी। आज होने वाली फेड की बैठक जेरोम पॉवेल के करियर की सबसे महत्वपूर्ण मीटिंग होगी। ऐसा माना जा रहा है कि फेड महंगाई पर काबू पाने की अपनी लड़ाई के चलते ब्याज दरों में 0.25 फीसदी का इजाफा कर सकता है। लेकिन मौजूदा बैंकिंग संकट को देखते हुए फेड इस बार ब्याज दरों को नहीं बढ़ाने का फैसला भी ले सकता है। गोल्डमैन सैश के अर्थशास्त्रियों ने इस हफ्ते अनुमान जताया कि फेड दरों को यथावत रख सकता है।

क्यों खतरनाक होगा ब्याज दरों में इजाफा
सिलिकॉन वैली और सिग्नेचर बैंक के डूबने के पीछे का कारण ब्याज दरों में इजाफा ही है। अमेरिका मार्च 2022 के बाद से आक्रामक होकर प्रमुख ब्याज दर बढ़ा रहा है। अब तक इसमें 4.5 फीसदी का इजाफा हो चुका है। प्रमुख ब्याज दर बढ़ने से सरकारी बॉन्ड जैसी सिक्योरिटीज पर यील्ड बढ़ता है। जैसे-जैसे यील्ड बढ़ता है, पुरानी सिक्योरिटीज की मार्केट वैल्यू घटती जाती है। अमेरिका के बैंकों ने अपने एसेट्स का एक अहम हिस्सा बॉन्ड और ट्रेजरी नोट्स जैसी सिक्योरिटीज में निवेश किया हुआ है। ये बॉन्ड तब खरीदे गए थे, जब ब्याज दरें काफी कम थीं। एक साथ ब्याज दरों में भारी इजाफा होने से पहले इश्यू की गई सिक्योरिटीज की मार्केट वैल्यू काफी गिर गई। इससे बैंकों को भारी नुकसान हुआ है।

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...