14.9 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedबिहार-झारखंड नहीं बल्कि इस राज्य को मिलेगी अगली वंदे भारत एक्सप्रेस, यहां...

बिहार-झारखंड नहीं बल्कि इस राज्य को मिलेगी अगली वंदे भारत एक्सप्रेस, यहां जानिए पूरा रूट

Published on

नई दिल्ली

बिहार और झारखंड के रेल यात्री लंबे समय से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन एक बार फिर उनके हाथ मायूसी लगी है। देश की 12वीं वंदे भारत एक्सप्रेस साउथ इंडिया को मिलने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक यह ट्रेन चेन्नई से कोयंबटूर के बीच चलाई जा सकती है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ अप्रैल को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। यह चेन्नई से चलने वाली दूसरी वंदे भारत ट्रेन होगी। अभी चेन्नई से मैसूर के लिए वंदे भारत ट्रेन चलती है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक चार वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई गई हैं। लेकिन कई राज्यों में अब तक वंदे भारत की शुरुआत नहीं की गई है। इनमें बिहार और झारखंड भी शामिल हैं। 11वीं वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से जयपुर के बीच चलाने की योजना है।

चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत एक्सप्रेस चेयर कार कोच वाली ट्रेन है और शताब्दी एक्सप्रेस के रूट पर दौड़ेगी। रेलवे ने अब तक इसके स्टॉपेज तय नहीं किए हैं। इस रूट पर चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस चार स्टेशनों पर रुकती है। सदर्न रेलवे ने चेन्नई से चलने वाली अगली वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए मदुरै या कोयंबटूर को चुना है। रेलवे अब तक शताब्दी के रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस चला रहा है। लेकिन आने वाले दिनों में इसे राजधानी के रूट पर भी चलाया जा सकता है। देश में अभी 10 वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं। 11वीं ट्रेन अगले कुछ दिन में दिल्ली-जयपुर रूट पर चलाई जा सकती है।

किन राज्यों को नहीं मिली वंदे भारत
पहली वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाई गई थी। इसके बाद दिल्ली से कटरा के लिए इसे शुरू किया गया। नए जमाने की पहली वंदे भारत मुंबई से अहमदाबाद के बीच चली थी। इसके बाद नई दिल्ली-अंब अंदौरा (हिमाचल), चेन्नई-मैसूर, बिलासपुर-नागपुर, हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी, विशाखापत्तनम-हैदराबाद, मुंबई-शिरडी और मुंबई-सोलापुर वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी मिली। लेकिन कई राज्यों को अब भी वंदे भारत एक्सप्रेस का इंतजार है। इनमें बिहार, झारखंड, पंजाब, उत्तराखंड, पूर्वोत्तर, मध्यप्रदेश और ओडिशा शामिल है।

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...