16.8 C
London
Wednesday, April 15, 2026
HomeUncategorizedMaruti ने दिया तगड़ा झटका! अप्रैल से महंगी हो जाएंगी कारें, जानें...

Maruti ने दिया तगड़ा झटका! अप्रैल से महंगी हो जाएंगी कारें, जानें क्या होगी नई कीमत

Published on

नई दिल्ली,

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी जल्द ही अपने वाहनों की कीमत में इजाफा करने जा रही है. कंपनी ने आज अपने सभी वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है, जो कि आगामी 1 अप्रैल 2023 से लागू होगी. हालांकि अभी कंपनी ने इस बात की जानकारी साझा नहीं की है कि, वाहनों की कीमत में कितना इजाफा किया जाएगा.

मारुति सुजुकी ने आज गुरुवार को घोषणा की कि, कंपनी अप्रैल 2023 में कीमतों में बढ़ोतरी करेगी. कंपनी का कहना है कि, वाहनों के निर्माण में लागत मूल्य बढ़ने के कारण वाहनों की कीमत में ये इजाफा किया जा रहा है. कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि, “लागत कम करने और आंशिक रूप से वृद्धि को ऑफसेट करने के लिए मारुति सुजुकी लगातार प्रयासरत है, लेकिन बावजूद इसके कीमत में वृद्धि करना अनिवार्य हो गया है.” Maruti Suzuki ने अभी ये नहीं बताया है कि, वाहनों की कीमत में कितना इजाफा किया जाएगा. ये अलग-अलग मॉडलों पर निर्भर करेगा.

… Hero के टू-व्हीलर्स भी होंगे महंगे!
मारुति सुजुकी के अलावा देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प पहले ही घोषणा कर दिया था कि, कंपनी अपने व्हीकल लाइन-अप की कीमतों में 1 अप्रैल से इजाफा करेगी. हीरो मोटोकॉर्प का भी कहना है कि प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ने के चलते वाहनों की कीमत में इजाफा किया जा रहा है. हीरो मोटोकॉर्प की बाइक्स और स्कूटरों की कीमत में लगभग 2 प्रतिशत का इजाफा होगा.

हीरो मोटोकॉर्प ने कहा कि मुख्य रूप से ओबीडी 2 (ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक्स) ट्रांजिशप के चलते लागत में वृद्धि के कारण मूल्य संशोधन की आवश्यकता हुई है. 1 अप्रैल से, वाहनों में रीयल-टाइम ड्राइविंग उत्सर्जन स्तरों की निगरानी के लिए एक ऑन-बोर्ड स्व-निदान डिवाइस की आवश्यकता होगी. इस समय वाहन निर्माता कंपनियां अपने वाहनों को BS6 फेज-टू के लिए तैयार कर रही हैं, जिसे अगले महीने से लागू किया जाएगा.

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...