15.2 C
London
Wednesday, April 15, 2026
HomeUncategorizedजल्द एक और बड़ी रिपोर्ट- हिंडनबर्ग ने किया ट्ववीट, लोग बोले- इतनी...

जल्द एक और बड़ी रिपोर्ट- हिंडनबर्ग ने किया ट्ववीट, लोग बोले- इतनी भी दुश्मनी ठीक नहीं

Published on

नई दिल्ली

अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग द्वारा अडानी ग्रुप पर की गई रिपोर्ट पर अभी बवाल थमा भी नहीं था कि उन्होंने एक बार फिर से अडानी ग्रुप की चिंता बढ़ा दी है। हिंडनबर्ग के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ऐसा ट्ववीट किया गया कि सोशल मीडिया यूज़र्स कई तरह के रिएक्शन देने लगे। कुछ लोगों ने मजे लेते हुए कमेंट किया तो वहीं कुछ यूज़र्स सवाल करने लगे कि भाई अब क्या करने का इरादा है?

हिंडनबर्ग ने किया ऐसा ट्वीट
अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने 23 मार्च 2023 को रात 1 बजकर 33 मिनट पर ट्ववीट किया,’ रिपोर्ट सून – अनएदर बिग वन।’ इस ट्ववीट के आते इस पर कमेंट्स की बाढ़ आ गयी। कोई अडानी का जिक्र करने लगा तो वहीं कुछ लोगों ने मजे लेते हुए कहा कि किसी को इस तरह से नहीं डराना चाहिए।

सोशल मीडिया यूज़र्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
@PMishra_Journo नाम के एक ट्विटर हैंडल से लिखा गया- इतनी भी दुश्मनी ठीक नहीं। @alok_zordar नाम के एक यूजर ने लिखा,’तुम केवल शॉर्ट सेलिंग की एजेंसी हो बेमतलब का अपना नाम रिसर्च एजेंसी मत रखो, क्योंकि तुम्हारे पास रिसर्च नाम की कोई चीज नहीं होती है, बेसलेस बात करते हो। अफवाह फैलाकर बिना तथ्यों के किसी को बर्बाद करने का तुम्हारा काम है। जिस तरह के शब्दों का प्रयोग तुम करते हो वह केवल और मात्र केवल मान्यताओं पर आधारित होती है उसमें तथ्य कुछ नहीं होता है। @mohd_uved नाम के एक यूजर ने लिखा- मान जा रे .. क्लेश करवा के मानेगा।

@VivekAwasthi89 नाम के एक यूजर ने पूछा- अब क्या नया धमाका होगा। रूस, अमेरिका, चीन या फिर से भारत। @avar नाम के एक यूजर द्वारा लिखा गया कि अडानी पर होगी या किसी पर? @ArasiyalKadai नाम के एक यूजर ने पूछा- अडानी या अंबानी? @MdHafiz5 नाम के एक यूजर ने कहा- कहीं अब बाबा रामदेव तो नहीं? @major_pawan नाम के एक ट्विटर हैंडल से लिखा गया,’अमेरिका के बैंकों के बारे में भी बता दो अब।’

Latest articles

MP Board 10th12th Result 2026: दसवीं में पन्ना की प्रतिभा व 12वीं में भोपाल की खुशी ने किया टॉप

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है।...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...

छत्तीसगढ़ के वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 12 की मौत, 30-40 मजदूर झुलसे

परिजनों का हंगामा, 5-5 लाख मुआवजे की घोषणा सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...