11.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeखेलअहमदाबाद : IPL देखने जा रहे हैं तो जरा रहें सावधान! ओपनिंग...

अहमदाबाद : IPL देखने जा रहे हैं तो जरा रहें सावधान! ओपनिंग में चोरों ने 150 फोन उड़ा लिए

Published on

अहमदाबाद

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16 वें सीजन का रंगारंग आगाज होने के बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 9 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस की टीम अपनी होम पिच जहां तीसरे मुकाबले को जीत का हैट्रिक लगाने के लिए उतरेगी तो वहीं स्टेडियम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षकर्मी और अहमदाबाद पुलिस के जवानों ने नजर चोरों पर रहेगी। शुक्रवार (31 मार्च) को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए उद्घाटन मैच में 150 मोबाइल चोरी होने की शिकायतें पुलिस को मिली हैं। इसमें कई शिकायतकर्ताओं ने बताया है कि उन्होंने आईफोन ईएमआई पर लिया था।

150 से ज्यादा मोबाइल चोरी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 150 तो वे लोग हैं जो शिकायत दर्ज कराने पहुंचे हैं। कुछ और लोग भी हो सकते हैं जिन्होंने अभी तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। ऐसे में यह संख्या और बढ़ सकती है। आईपीएल के 16वें का नरेंद्र मोदी स्टेडियम रंगारंग आगाज हुआ था। इसमें रश्मिका मंदाना ने अपनी सुपरहिट फिल्म पुष्पा द राइज के हिट गानों पर समां गांध दिया था। इस दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। ओपनिंग सेरेमनी में गायक अरिजीत सिंह, एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अपनी परफारमेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया था। रश्मिका मंदाना की परफॉरमेंस और फिर टी-20 में बुखार में खोए दर्शकों पर बड़ी संख्या में चोरों ने हाथ साफ किए थे। बड़ी संख्या में शिकायतें सामने आने के बाद अहमदाबाद पुलिस 9 अप्रैल के मैच के लिए विशेष निगरानी की तैयारी कर रही है, ताकि मोबाइल चोरों को रंगे हाथों पकड़ा जा सके।

पुलिस ने किया सतर्क
ऐसी भी आशंका जताई जा रही है कि इतने बड़े पैमाने पर मोबाइल चोरी में किसी संगठित गिरोह की भूमिका हो सकती है। यह भी सामने आया है कि ओपनिंग मैच बड़ी तादाद में आईफोन चोरी हुए है। इसके बाद फोन चोर को खोजने के लिए फाइंड माई फोन किस तरीके से लोकेशन खोजी जाए। इसको लेकर मोबाइल धारक नवरंगपुरा और शास्त्री नगर के एपल स्टोर पर भी मदद के लिए पहुंचे थे। इस बार में पुलिस का कहना है कि अगर फोन गुम हो जाए तो फाइंड माई फोन का उपयोग सावधानी पूर्वक करना चाहिए, क्योंकि फोन चुराने वाले चालाकी करते हैं। वे कई बार दूसरे डिवाइस और फोन पर लिंक भेजते हैं। अगर इस पर क्लिक किया तो मोबाइल का पासवर्ड मिलने की संभावना रहती है। इस प्रकार की बोगस लिंक से सतर्क रहने की जरूरत है।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...