8.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
HomeUncategorizedमेरे योगी भैया जैसा कोई नहीं... असद के एनकाउंटर से फूली नहीं...

मेरे योगी भैया जैसा कोई नहीं… असद के एनकाउंटर से फूली नहीं समा रहीं कंगना रनौत

Published on

गुरुवार को सारा दिन एक ही हैडलाइन सोशल मीडिया से लेकर टीवी तक छाई रही, वो थी ‘असद और गुलाम का एनकाउंटर’। उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी असद अहमद और गुलाम यूपी एसटीएफ ने हाथों मुठभेड़ में मारे गए। जब जब एनकाउंटर हुए हैं तब तब सवाल भी खूब खड़े हुए हैं। अतीक अहमद के बेटे के एनकाउंटर पर जहां एक ओर जश्न मनाया जा रहा है तो कुछ इसे साजिश बताते हुए विरोध कर रहे हैं। इस घटनाक्रम पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का रिएक्शन भी सामने आया है।

एक्ट्रेस कंगना रनौत ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री का एक वीडियो भी शेयर किया। मेरे भैया योगी आदित्यनाथ जैसा कोई नहीं। साथ ही खुशी और हाथ जोड़ने वाले इमोजी भी लगाए। कंगना रनौत ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें योगी आदित्यनाथ विधानसभा में उमेश पाल के आरोपियों को मिट्टी में मिलाने की बात कहते हैं।

कब और कैसे हुआ अतीक अहमद के बेटे का एनकाउंटर
उमेश हत्याकांड के आरोपी असद और गुलाम झांसी के पास बड़ागांव और चिरगांव में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गए। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि वह कानपुर फिर नोएडा और दिल्ली में 15 दिन से छिपे थे। इसके बाद वह झांसी आए थे। झांसी में उन्हें टिप मिली तो उन्होंने घेराव करके सर्च ऑपरेशन चलाया। यहां असद ने सरेंडर करने की बजाय पुलिस पर गोलियां दाग दी और जवाबी कार्रवाई में दोनों मारे गए।

कंगना रनौत की नई एक्शन फिल्म
बता दें कंगना रनौत हाल में ही अपनी नई फिल्म का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि वह जल्द ही एक्शन फिल्म लेकर आ रही हैं। इससे पहले वह ‘कृष 3’ और ‘मणिकर्णिका’ जैसी फिल्मों में कंगना एक्शन करती नजर आ चुकी हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी पर कंगना रनौत ने कृष वाले लुक को शेयर करते हुए नई एक्शन फिल्म लाने की बात कही। हालांकि अभी उन्होंने फिल्म से जुड़ी जानकारी शेयर नहीं दी है।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...