10.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
HomeUncategorizedभारत में चीनी कंपनी बनाएगी 'मेड इन इंडिया' स्मार्टफोन, एप्पल ने भी...

भारत में चीनी कंपनी बनाएगी ‘मेड इन इंडिया’ स्मार्टफोन, एप्पल ने भी पकड़ी रफ्तार

Published on

नई दिल्ली

भारत का स्मार्टफोन बाजार विदेशी कंपनियों को खूब लुभा रहा है। विदेशी कंपनियां भारत में अपने कारोबार को बढ़ा रही है। हाल ही में एप्पल इंक ने भारत में अपने दो स्टोर खोलने का ऐलान किया है। बढ़ते डिमांड को देखते हुए एप्पल ने मुंबई और दिल्ली में अपने स्टोर खोलने की तैयारी कर ली है। सिर्फ एप्पल ही नहीं अब चीनी स्मार्टफोन कंपनी वीवो (Vivo) की इस मैदान में कूद गई है। वीवो ने इस साल के अंत तक 1,100 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषमा की है। वीवो ने ग्रेटर नोएडा में अपना मैन्युफैक्टरिंग प्लांट लगा रहा है। साल 2024 की शुरुआत तक इस प्लांट से प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा।

Vivo ने बढ़ाया निवेश
चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वीवो ने कहा कि वह भारत में अपनी प्रोडक्शन कैपिसिटी को बढ़ाने के लिए इस साल के अंत तक 1100 करोड़ रुपये का और निवेश करेगी। कंपनी ने कहा कि इसके तहत ग्रेटर नोएडा में तैयार हो रही यूनिट में 2024 की शुरुआत तक उत्पादन शुरू हो जाएगा। वीवो इंडिया ने कहा कि वह 2023 में ‘मेड इन इंडिया’ स्मार्टफोन की 10 लाख से ज्यादा इकाइयों का निर्यात करने की दिशा में सही चल रही है। उसने 2022 में अपने ‘मेड इन इंडिया’ स्मार्टफोन की पहली खेप थाईलैंड और सऊदी अरब भेजी थी।

भारतीय बाजार पर Vivo की नजर
वीवो ने अपनी 7,500 करोड़ रुपये की प्रस्तावित निवेश योजना के तौर पर साल 2023 के अंत तक पहले चरण में 3,500 करोड़ रुपये के निवेश लक्ष्य को पूरा कर लेगी। कंपनी ने कहा है कि वो भारत में पहले ही 2,400 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है । कंपनी ने कहा कि वो प्रोडक्शन क्षमता को बढ़ाने और भारत को वैश्विक निर्यात केंद्र बनाने के लिए साल 2023 के अंत तक 1,100 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करेगी। कंपनी को उम्मीद है कि वीवो की ग्रेटर नोएडा स्थित नई यूनिट में प्रोडक्शन का काम साल 2024 की शुरुआत तक शुरू हो जाएगा। इसमें अभी अनिवार्य प्रशासनिक मंजूरियां मिलनी बाकी हैं। ग्रेटर नोएडा स्थिति नई इकाई 169 एकड़ में फैली है और सभी चरण पूरे होने के बाद भविष्य में इसमें सालाना 12 करोड़ स्मार्टफोन बनाए जाने की क्षमता होगी। कंपनी की मौजूदा विनिर्माण इकाई भी ग्रेटर नोएडा में ही है। कंपनी ने इस बात पर जोर दिया है कि भारत में बिका कंपनी का हर स्मार्टफोन ‘मेड इन इंडिया’ है।

एप्पल का बढ़ा भरोसा
हालांकि वीवो अकेला नहीं है जो भारतीय बाजार में अपना विस्तार कर रहा है। एप्पल ने भी यहां एक्सपेंशन शुरू कर दिया है। पिछले वित्त वर्ष में भारत में एप्पल का प्रोडक्शन तीन गुना बढ़ा है। वित्त वर्ष 2023 में भारत ने 7 बिलियन डॉलर के आईफोन का प्रोडक्शन हुआ, जो एप्पल के ग्लोबल प्रोडक्शन का 7 फीसदी है। वहीं साल 2021 में यह सिर्फ 1 फीसदी था। फॉक्सकॉन और पेग्राट्रॉन जैसे सप्लायर भारत में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की मदद से एप्पल के प्रोडक्शन में मदद कर रहे हैं। वहीं अब एप्पल भारत में अपने स्टोर खोलने की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। पहले दो स्टोर मुंबई और दिल्ली में खुल रहे हैं। आने वाले दिनों में देश के कई और देशों में आपको एप्पल स्टोर दिख जाएंगे।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...