10.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
HomeUncategorizedरेड कार्पेट पर उर्फी जावेद के फैशन का दीवाना हुआ ये शख्स,...

रेड कार्पेट पर उर्फी जावेद के फैशन का दीवाना हुआ ये शख्स, पहले की तारीफ फिर लगा लिया गले

Published on

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद के हर एक लुक के जमकर चर्चे होते हैं। वह जो भी पहनती हैं, सोशल मीडिया पर उसका वायरल होना तय होता है। यूनिक ड्रेसिंग स्टाइल के लिए फेमस उर्फी हाल ही में डिस्को डांसर- द म्यूजिकल इवेंट में पहुंची, जहां उनका बोल्ड आउटफिट एक बार फिर सुर्खियां बटोरता दिखा। हालांकि इस बार उनके लुक से ज्यादा जान्हवी कपूर और नीसा देवगन के क्लोज फ्रेंड ओरहान अवात्रामणि की उनके साथ दोस्ती ने हर किसी का ध्यान खींचा। इवेंट में औरी उर्फी के फैशन के कायल दिखे और देखते ही उन्हें गले लगा लिया।

औरी को पसंद है उर्फी का फैशन
उर्फी जावेद ने जैसे ही ‘डिस्को डांसर- द म्यूजिकल’ इवेंट में एंट्री मारी, उनके ग्लैमरस अवतार का हर कोई देखता रह गया। ब्लैक कलर का ऐसा गाउन पहनकर हसीना पहुंची थी, जिसे आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। वहीं एक तरफ जहां उर्फी पैपराजी के कैमरे के सामने पोज दे रही थीं, तभी औरी ने भी एंट्री की और तुरंत ही उनका हाथ पकड़कर गले लगा लिया और दोनों ने कई फोटोज क्लिक कराईं। वीडियो देखकर साफ पता चल रहा है कि उर्फी के फैशन के ओरहान कितने बड़े दीवाने हैं।

यूनिक डिजाइन वाले नेकलेस ने खींचा ध्यान​
वहीं उर्फी अपने इस ब्लैक गाउन के कट-आउट को बार-बार सही करती हुई दिखाई दीं। उनके इस गाउन में हॉल्टर नेक डिटेल दी गई थी, जिस पर छिपकली जैसा नेकलेस नजर आ रहा था। इस नेकपीस को ड्रेस के साथ जोड़ा गया था और बस्ट पोर्शन को कवर करते हुए मिडरिफ एरिया को हाईलाइट किया गया था। हसीना ने अपनी आउटफिट में इस तरह से कट-आउट दिया था, जिसमें उनकी एक साइड की कर्व्स पूरी तरह से फ्लॉन्ट होती दिख रही थीं।

उर्फी ने यूं फिगर किया फ्लॉन्ट​
ए-लाइन पैटर्न में उनकी ये ड्रेस वेलवेट फैब्रिक की लग रही थी। वहीं इस आउटफिट की फिटिंग ऐसी थी, जिसमें उर्फी के लिए चलना थोड़ा मुश्किल हो रहा था। लुक में चार चांद लगाने के लिए उन्होंने हाई हील्स पहनी थी। हाथ में आर्मलेट और सिर पर चमचमाता टियारा कैरी किया था। मेकअप के लिए हेवी फाउंडेशन, पीच लिप शेड, शार्प कॉन्टोर, रोजी चीक्स के साथ बालों को बन में स्टाइल किया था।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...