10.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
HomeUncategorizedIT इंडस्ट्री में इस बार सैलरी बढ़ेगी या नहीं? घट रही है...

IT इंडस्ट्री में इस बार सैलरी बढ़ेगी या नहीं? घट रही है कंपनियों की इनकम, जानिए क्या कह रहे एक्सपर्ट्स

Published on

नई दिल्ली

आईटी सेक्टर की दो दिग्गज कंपनियों के नतीजे शेयर बाजार के अनुमानों से कम रहे हैं। इससे चौथी तिमाही में आईटी सेक्टर का प्रदर्शन कमतर ही रहने की आशंका दिख रही है। एक्सपर्ट्स एक-दो तिमाही तक यही रुख बने रहने और उसके बाद ही स्थिति में सुधार की संभावना जता रहे हैं। देश की अग्रणी आईटी कंपनियों टीसीएस (TCS) और इंफोसिस के तिमाही नतीजों के साथ आई प्रबंधन की टिप्पणी में सावधानी हावी दिखी। खासकर अमेरिकी बाजार में बीएफएसआई और प्रौद्योगिकी सेवाओं को लेकर दोनों ही कंपनियां सतर्क रुख अपनाए हुए हैं।

नए ऑर्डर आने में लगेंगी 1-2 तिमाहियां
इंडस्ट्री के दिग्गज और इंफोसिस के पूर्व निदेशक टी वी मोहनदास पई का कहना है कि वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही आईटी कंपनियों के लिए मंद रहेगी। लेकिन इसका असर और सीमा अलग-अलग कंपनियों की प्रोफाइल और रणनीति पर निर्भर करेगा। पई ने अप्रैल-जून तिमाही में अमेरिकी बाजार में अनिश्चितता कम होने की संभावना जताते हुए कहा कि नए ऑर्डर आने में 1-2 तिमाहियों का समय लगेगा। लिहाजा अक्टूबर-नवंबर का समय बेहतर रहने की उम्मीद है।

भारतीय आईटी इंडस्ट्री की है बड़ी ताकत
हालांकि, उन्होंने कहा कि भारतीय आईटी इंडस्ट्री अपने आकार, पैमाने और ताकत के मामले में वैश्विक तकनीकी क्षेत्र में एक बड़ी ताकत है। यह बाजार की वास्तविकताओं को दर्शाएगा। आईटी इंडस्ट्री आज 200 अरब डॉलर निर्यात के साथ एक बड़ी ताकत है और टॉप-5 भारतीय आईटी कंपनियां वैश्विक बाजार में बड़ी भूमिका रखती हैं।

अभी कम रहेगी इनकम
जेनपैक्ट के संस्थापक प्रमोद भसीन ने कहा कि बड़ी आईटी कंपनियों की आय में ‘नरमी’ कुछ तिमाहियों तक जारी रहने के बाद वापस पटरी पर आ सकती है। उन्होंने कहा, ‘बड़ी आईटी फर्मों की कमाई में नरमी कुछ तिमाहियों तक जारी रहने की संभावना है, क्योंकि कई उद्योग, विशेष रूप से तकनीक, पुनर्गठन और लागत में काफी नाटकीय रूप से कटौती की गई है।’ आईटी विशेषज्ञ और 5F वर्ल्ड मंच के चेयरमैन गणेश नटराजन ने कहा कि भारतीय आईटी के सबसे बड़े ग्राहक बीएफएसआई (बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा) रहे हैं। लेकिन इस सेगमेंट में सुस्ती के कारण अगली तीन-चार तिमाहियों तक ग्रोथ कम हो सकती है।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...