10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यबीजेपी में शामिल हुए 100 से ज्यादा उग्रवादी, सीनियर नेता बोले- फिर...

बीजेपी में शामिल हुए 100 से ज्यादा उग्रवादी, सीनियर नेता बोले- फिर सुनिश्चित करेंगे मोदी सरकार

Published on

गुवाहाटी

असम के कार्बी आंगलोंग जिले में 100 से अधिक पूर्व उग्रवादी मंगलवार को सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए। वे पहले नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (NDFB) के कैडर थे और उनका नेतृत्व नबीन चंद्र बोडो कर रहे थे। दीफू स्थित अटल बिहारी वाजपेयी भवन भाजपा कार्यालय में नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद (KAAC) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तुलीराम रोंगहांग ने कहा, “एनडीएफबी के कुल 110 पूर्व सदस्य आज हमारी पार्टी में शामिल हुए हैं। वे विभिन्न क्षेत्रों से हैं और उग्रवादी संगठन में विभिन्न शीर्ष पदों पर रहे हैं।”

कार्बी आंगलोंग क्षेत्र के सांसद भी भाजपा से हैं
उन्होंने कहा कि इनके आने से न केवल कार्बी आंगलोंग में, बल्कि पड़ोसी पश्चिम कार्बी आंगलोंग और दीमा हसाओ जिलों में भी पार्टी मजबूत होगी। इन तीन जिलों का लोकसभा में प्रतिनिधित्व वर्तमान में भाजपा के होरेंसिंग बे कर रहे हैं।

रोंगहांग ने कहा, “जो सदस्य आज हमसे जुड़े हैं, वे पार्टी को और मजबूत करने के लिए काम करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार सत्ता दिलाने में मदद करेंगे।” इस मौके पर बे , दीफू विधायक बिद्यैंग इंगलेंग और कार्बी आंगलोंग स्वायत्त परिषद के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

हाल ही में असम के दौरे पर गये केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी असम की 14 में से 12 सीटें जीतेगी और 300 से ज्यादा सीटों के साथ मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्वोत्तर कभी कांग्रेस का गढ़ था, लेकिन राहुल गांधी की यात्रा के बावजूद कांग्रेस हालिया चुनाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। असम के 70 प्रतिशत हिस्से से सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (AFSPA) हटाया जा चुका है, अन्य राज्यों के साथ सीमा विवाद को सुलझाया जा रहा है।

 

Latest articles

छोला मंदिर: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का घर पर हमला, तोड़फोड़ और मारपीट में तीन घायल

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस धाम कॉलोनी में बुधवार रात...

ऑन आर्मी ड्यूटी’ लिखे वाहन से गैस चोरी का खुलासा, तौल में कम निकली गैस; वाहन व सिलेंडर जब्त

भोपाल। राजधानी में घरेलू रसोई गैस चोरी और अवैध रिफिलिंग का एक सनसनीखेज मामला...

जलगंगा संवर्धन अभियान: मंत्री सारंग और महापौर ने किया श्रमदान, बावड़ी से निकाला कचरा

भोपाल। प्रदेश में जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए चलाए जा रहे...

नगर निगम: एमआईसी की बैठक में 19 मुद्दों पर मंथन, स्वच्छता के लिए जमीन पर उतरीं कमिश्नर

भोपाल। राजधानी के नगर निगम मुख्यालय में बुधवार को महापौर मालती राय और कमिश्नर...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...