11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यबिहार में शराबबंदी पर मंत्री ने उठाया सवाल, बोले- BJP सत्ता में...

बिहार में शराबबंदी पर मंत्री ने उठाया सवाल, बोले- BJP सत्ता में आई तो अमृत पिलाया जाएगा

Published on

कैमूर,

बिहार के कैमूर जिले में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि बिहार में शराबबंदी की स्क्रिप्ट शराब पी-पीकर लिखी गई थी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आसपास शराबियों का जमावड़ा रहता है. इस दौरान मंत्री ने कहा कि अगर बिहार में बीजेपी की सरकार बनी तो लोगों को अमृत पिलाया जाएगा. केंद्रीय मंत्री अश्विनी चोबे ने कहा कि बिहार में शराबबंदी से मौतें हो रही हैं. यहां शराबबंदी के बाद भी शराब पर रोक नहीं लग पा रही है.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने शराबबंदी को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इसके लिए पूरी तरह से सरकार दोषी है. उन्होंने कहा कि यहां जहरीली शराब से मौतें हो रही हैं. अगर 2025 में बीजेपी का शासन आया तो लोगों को अमृत पिलाया जाएगा.

दरअसल, बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद लगातार जहरीली शराब से मौतें हो रही हैं. इस पर सियासत भी तेज हो गई है. अभी हाल ही में मोतिहारी जिले में कई लोगों की जान चली गई थी, यह मामला सुर्खियों में आया तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने मुआवजे का ऐलान कर दिया. इस पर बीजेपी अब सवाल खड़े कर रही है कि शराबबंदी कानून का अगर सही से पालन कराया गया होता तो इस तरह लोगों की मौतें नहीं होतीं.

BJP की सरकार बनने पर क्या खत्म होगी शराबबंदी? मंत्री ने दिया ये जबाव
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री के अगल-बगल शराब माफिया और शराबियों का जमावड़ा रहता है. मुख्यमंत्री के दफ्तर में और इनके इर्द-गिर्द शराबियों की भरमार है. बिहार में बीजेपी का शासन आने पर क्या शराबबंदी खत्म हो जाएगी? सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि बीजेपी की सरकार बनने दीजिए तो बीजेपी में अमृत राज होगा. लोगों को अमृत पिलाया जाएगा. शराबबंदी से जो मौतें हो रही हैं, उसके गुनाहगार ‘पलटन राम’ है. साल 2025 में अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो बीजेपी अमृत कलश से लोगों को अमृत पिलाने का काम करेगी.

 

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...