11.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
HomeUncategorizedपैसे दिए, 'हाथ जोड़े'... फिर भी अमिताभ को Twitter Blue Tick क्यों...

पैसे दिए, ‘हाथ जोड़े’… फिर भी अमिताभ को Twitter Blue Tick क्यों नहीं मिल रहा?

Published on

‘ए Twitter भइया! सुन रहे हैं? अब तो पैसा भी भर दिये हैं हम … तो उ जो नील कमल होत है ना, हमार नाम के आगे, उ तो वापस लगाय दें भैया, ताकि लोग जान जायें की हम ही हैं – Amitabh Bachchan.. हाथ तो जोड़ लिये रहे हम। अब का, गोड़वा जोड़े पड़ी का ??’ये लाइन्स अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखी है. उनका कहना है कि Twitter Blue Subscription लेने के बाद भी उनके अकाउंट पर ब्लू टिक नजर नहीं आ रहा है. सवाल आता है कि ऐसा क्यों.इसके बारे में आपको कंपनी ने Twitter Blue के अबाउट पेज पर जानकारी दी है. आइए जानते हैं पैसे देने के बाद भी अमिताभ बच्चन को ब्लू टिक क्यों नहीं मिला है.

क्यों नहीं मिल रहा ब्लू टिक?
Twitter Blue एक पेड सब्सक्रिप्शन सर्विस है, जो आपके अकाउंट पर ब्लू चेक मार्क जोड़ता है. इसके अलावा आपको कई सर्विसेस एक्सक्लूसिव तौर पर मिलती है. कंपनी के मुताबिक, ‘Blue चेकमार्क को छोड़कर यूजर्स को ट्विटर ब्लू के सभी फीचर्स सब्सक्रिप्शन के साथ ही मिल जाएंगे.’

‘ब्लू चेक मार्क प्रोफाइल की वेरिफिकेशन के बाद दिया जाएगा. ये तब ही मिलेगा, जब प्रोफाइल सभी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करेगी. इसके अलावा बिजनेसेस गोल्ड चेक मार्क हासिल कर सकते हैं, जो फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट है.’

यानी ब्लू टिक वापस पाने के लिए भी आपको वेरिफिकेशन प्रॉसेस के पूरा होने का इंतजार करना होगा. एक बार ये प्रॉसेस पूरा हो जाए, तो आपकी प्रोफाइल पर ब्लू टिक वापस आ जाएगा. इसके अलावा अगर आप नए यूजर हैं या Twitter पर नया अकाउंट बनाया है, तो आप 30 दिनों तक Blue Tick के लिए अप्लाई नहीं कर सकते हैं.

कितने रुपये का है सब्सक्रिप्शन?
दरअसल, Twitter ने सभी लेगेसी अकाउंट्स से ब्लू टिक को रिमूव कर दिया है. एलॉन मस्क ने पहले ही इसकी जानकारी दी थी कि ब्लू वेरिफिकेशन बैज को सभी लेगेसी अकाउंट्स से 20 अप्रैल को रिमूव कर दिया जाएगा. अब जिसे ब्लू टिक चाहिए, उसे इसके लिए पैसे देने होंगे. यानी उन्हें सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा.

कंपनी दो तरह के सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही है. अगर आप वेब वर्जन के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदते हैं, तो इसके लिए मंथली 650 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं वेब वर्जन का साल भर का प्लान 6800 रुपये का है. जबकि मोबाइल वर्जन का मंथली प्लान 900 रुपये का है. पूरे साल के लिए ये प्लान 9,400 रुपये में आता है.

 

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...