11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यठोक दो-ठोक दो क्या करते हो, मुसलमान एक साथ आए तो... ईद...

ठोक दो-ठोक दो क्या करते हो, मुसलमान एक साथ आए तो… ईद पर ममता बनर्जी की योगी को धमकी!

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि कुछ लोग नफरत की राजनीति करके देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपनी जान देने के लिए तैयार हैं लेकिन देश को बांटने नहीं देंगी। ममता बनर्जी ने कोलकाता के रेड रोड पर ईद की नमाज के लिए एकत्रित लोगों से बात कर रही थीं। उन्होंने नमाज के लिए आए मुसलमानों से कहा कि वे एकजुट हों और यह सुनिश्चित करें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2024 के लोकसभा चुनावों में परास्त हो।

बीजेपी पर देश के संविधान को बदलने का आरोप लगाते हुए बनर्जी ने कहा, ‘वह पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय नागरिक पंजी लागू होने नहीं देंगी।’ उन्होंने कहा, ‘मैं (अपने राजनीतिक विरोधियों के) धन बल और केंद्रीय एजेंसियों से लड़ने के लिए तैयार हूं लेकिन मैं अपना सिर नहीं झुकने दूंगी।’ तृणमूल कांग्रेस केंद्रीय एजेंसियों पर राजनीतिक उद्देश्य के साथ उनकी पार्टी पर कार्रवाई करने का आरोप लगाती है।

‘ठोक दो-ठोक दो चला जाएगा’
अल्लाह से दुआ करो, इसी हिम्मत रोक दो, इसकी दादागिरी रोक दो। कहता है ठोक दो ठोक दो, क्या ठोक कर ठोक करते हैं, अगर हम साथ आ गए तो आपकी कुर्सी गिर जाएगी। ठोक दो-ठोक दो चला जाएगा। अगले साल जब हम यहां मिलेंगे, तो मैं उस कुर्सी पर बदलाव लाकर ही आऊंगी।

‘…तो सब कुछ खत्म हो जाएगा’
ममता ने कहा, ‘एक साल में यह तय करने के लिए चुनाव होंगे कि हमारे देश में कौन सत्ता में आएगा। हमसे वादा करिए कि हम एकजुट होंगे और विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ लड़ेंगे। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम सभी अगले चुनावों में उन्हें सत्ता से बाहर कर दें। अगर हम लोकतंत्र को बचाने में नाकाम रहे तो सबकुछ खत्म हो जाएगा।’

‘देश का विभाजन नहीं होने दूंगी’
बंगाल की सीएम ने कहा, ‘हम बंगाल में शांति चाहते हैं। हम दंगे नहीं चाहते। हम शांति चाहते हैं। हम देश में बंटवारा नहीं चाहते। जो लोग देश को विभाजित करना चाहते हैं – मैं आज ईद पर वादा करती हूं, मैं अपनी जान देने को तैयार हूं, लेकिन मैं देश को विभाजित नहीं होने दूंगी।’

‘गदर पार्टी से मुझे लड़ना है’
ममता ने कहा, ‘मैं आपसे बस इतना ही कहना चाहती हूं कि शांत रहें, किसी की न सुनें। एक गदर पार्टी (बीजेपी) जिसके साथ मुझे लड़ना है, मुझे एजेंसियों से भी लड़ना है – मैं उनसे लड़ती हूं क्योंकि मेरे पास ऐसा करने का साहस है लेकिन मैं झुकने को तैयार नहीं हूं।’

‘मुस्लिम वोट बांटने की बीजेपी में हिम्मत नहीं’
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘कोई बीजेपी से पैसा लेता है और कहता है कि हम मुस्लिम वोट बांट देंगे। मैं उनसे कहती हूं कि उनमें मुस्लिम वोटों को बीजेपी के लिए बांटने की हिम्मत नहीं है। यह मेरा आज आपसे वादा है। चुनाव में एक साल है। देखें कि कौन निर्वाचित होगा और कौन नहीं?’

‘बदला जा रहा इतिहास’
ममता बनर्जी ने कहा कि ‘लोकतंत्र चला जाएगा तो सब कुछ चला जाएगा। आज संविधान बदला जा रहा है, इतिहास बदला जा रहा है। वे एनआरसी लाए, मैंने उनसे कहा कि मैं उन्हें ऐसा नहीं करने दूंगी।’

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...