11.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
HomeUncategorizedनागार्जुन के बेटे ने उर्वशी रौतेला को किया प्रताड़ित? 'क्रिटिक' के ट्वीट...

नागार्जुन के बेटे ने उर्वशी रौतेला को किया प्रताड़ित? ‘क्रिटिक’ के ट्वीट पर भड़कीं एक्ट्रेस, भेजा लीगल नोटिस

Published on

खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले उमैर संधू एक बार फिर झूठी खबर फैलाने के चक्कर में बॉलीवुड एक्ट्रेस के निशाने पर आ गए हैं. उर्वशी रौतेला को लेकर इस शख्स ने दावा किया कि साउथ एक्टर अखिल अक्कीनेनी ने एक्ट्रेस को प्रताड़ित किया है. इस बात पर उर्वशी का गुस्सा जमकर भड़का है, उन्होंने इसे झूठा बताते हुए उमैर के खिलाफ कानून कार्रवाई की है.

उर्वशी ने लिया एक्शन
उर्वशी रौतेला ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जहां उन्होंने बताया कि उनकी टीम ने उमैर संधू नाम के शख्स को लीगल नोटिस भेजा है. उर्वशी ने लिखा- मानहानि का लीगन नोटिस मेरी लीगल टीम की ओर से आपको भेज दिया गया है. मैं आप जैसे अभद्र पत्रकार, आपके नकली और हास्यास्पद ट्वीट्स से जाहिर तौर से नाराज हूं. आप मेरे आधिकारिक प्रवक्ता नहीं हैं और हां आप बहुत अपरिपक्व किस्म के पत्रकार हैं, जिन्होंने मुझे और मेरे परिवार को बेहद अनकम्फर्टेबल कर दिया है.

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने उमैर के एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जहां लिखा है कि- अखिल अक्किनेनी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को एजेंट फिल्म की शूटिंग के दौरान हैरेस किया है. फिल्म की शूटिंग यूरोप में चल रही थी. एक्ट्रेस के मुताबिक, अखिल बहुत की अपरिपक्व किस्म के एक्टर हैं, और मुझे बहुत अनकम्फर्टेबल किया है. उर्वशी ने उमैर के इस ट्वीट को फेक बताया है और लीगल नोटिस भेजा है.

सेलिना ने लगाई थी फटकार
इससे पहले भी उमैर ने उर्वशी को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस के कैरेक्टर पर सवाल उठाए थे. इस ट्वीट को केआरके ने भी रीट्वीट किया था. उमैर ने हाल ही में सेलिना जेटली को लेकर भी विवादित टिप्पणी की थी. इसे शेयर कर एक्ट्रेस ने उनकी जमकर लताड़ लगाई थी. एक्ट्रेस ने कहा था- डियर मिस्टर संधू उम्मीद है, इस पोस्ट ने आपके मर्द बनने की जरूरत को पूरा कर दिया होगा. आपको अपनी नपुंसकता का इलाज करा पाने की उम्मीद दी होगी.

वर्कफ्रंट की बात करें तो, उर्वशी रौतेला नागार्जुन के बेटे अखिल अक्किनेनी के साथ पैन इंडिया फिल्म एजेंट पर काम कर रही हैं. इस फिल्म में ममूटी भी लीड रोल में होंगे. फिल्म का बजट 100 करोड़ का बताया जा रहा है. ये एक इंडियन स्पाई-थ्रिलर फिल्म होगी. एजेंट फिल्म को सुरेंद्र रेड्डी डायरेक्ट कर रहे हैं.

 

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...