12.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
HomeUncategorizedइस कदम से निवेशकों का भरोसा जीतेगा अडानी ग्रुप, शुरू किया बॉन्ड...

इस कदम से निवेशकों का भरोसा जीतेगा अडानी ग्रुप, शुरू किया बॉन्ड बायबैक

Published on

नई दिल्ली

अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) ने बॉन्ड बायबैक की शुरुआत कर दी है. कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि वो बकाया 3.375 फीसदी सीनियर नोट्स में से 130 मिलियन डॉलर वापस खरीदने की योजना बना रही है. 24 जनवरी 2023 को आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद पहली बार अडानी ग्रुप ने बॉन्ड बैयबैक की शुरुआत की है. कंपनी इस कदम से अपने निवेशकों का भरोसा जीतना चाहती है. APSEZ ने कहा कि 3.375 फीसदी डॉलर-मूल्यवर्ग के बॉन्ड 2024 में मच्योर होंगे.

निवेशकों का भरोसा जीतने की कोशिश
कंपनी ने एक बयान में कहा कि टेंडर प्रस्ताव का उदेश्य आंशिक रूप से शॉर्ट टर्म में कर्ज के मैच्योर होने से पहले भुगतान करना है. साथ ही निवेशकों को बताना भी है कि लिक्विडिटी की स्थिति सामान्य है. इसके जरिए कंपनी निवेशकों का विश्वास हासिल करना चाहती है. इस प्रस्ताव के सफल समाप्ति के बाद कंपनी को उम्मीद है कि 520,000,000 अमेरिकी डॉलर के नेट बकाया रहेंगे. इस टेंडर प्रस्ताव के बाद कंपनी अगली चार तिमाहियों में लगभग 130,000,000 अमेरिकी डॉलर के बकाया नोटों को नकद में खरीदने की पेशकश करना चाहती है.

इन बैंकों को बनाया लीड मैनेजर
कंपनी ने यह भी कहा कि वह अपनी लिक्विडी की स्थिति और बाजार की स्थितियों के साथ-साथ मूल्य निर्धारण जैसी अन्य शर्तों के अधीन इस योजना को गति दे सकती है या स्थगित कर सकती है. इनमें से प्रत्येक किश्त के लिए अलग से घोषित की जाएगी.

APSEZ ने टेंडर ऑफर के लिए बार्कलेज बैंक PLC, DBS बैंक, अमीरात NBD बैंक, फर्स्ट अबू धाबी बैंक, MUFG सिक्योरिटीज एशिया लिमिटेड सिंगापुर ब्रांच, SMBC निक्को सिक्योरिटीज और स्टैंडर्ड चार्टर्ड को डीलर मैनेजर के रूप में नियुक्त किया है. कंपनी ने कहा कि टेंडर ऑफर के लिए मोरो सोडाली लिमिटेड सूचना और टेंडर एजेंट हैं.

हिंडनबर्ग ने दिया था जोरदार झटका
यह घोषणा हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के आने के तीन महीने के बाद आई है. रिपोर्ट ने अडानी ग्रुप की कंपनियों को जोरदार झटका दिया था. अडानी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैपिटलाजेशन में लगभग 114 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था. रिपोर्ट के आने से पहले अडानी दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों (Top-10 Billionaires) की लिस्ट में चौथे पायदान पर मौजूद थे, लेकिन देखते-ही-देखते महीनेभर में 37वें पायदान पर खिसक गए थे.हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर स्टॉक में हेरफेर, अकाउंट फ्रॉड और अन्य वित्तीय गड़बड़ी का आरोप लगाया गया था. हालांकि, गौतम अडानी के नेतृत्व वाले समूह ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया था.

 

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...