12.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
HomeUncategorizedबड़ा बयान- 'अमेरिका में मंदी तो भारत में मोदी', बनने वाला है...

बड़ा बयान- ‘अमेरिका में मंदी तो भारत में मोदी’, बनने वाला है नया रिकॉर्ड!

Published on

नई दिल्ली,

बैंकिंग संकट ने अमेरिका में आर्थिक मंदी की आशंका को बढ़ा दिया है. जानकारों का मानना है कि अगर मंदी ने अमेरिका को हिट किया, तो फिर पूरी दुनिया में इसका असर देखने को मिलेगा. इस बीच स्टॉक मार्केटके दिग्गज निवेशक विजय केडिया का मानना है कि घरेलू इक्विटी बाजार पर अपने आशावादी दृष्टिकोण को बरकरार रखते हुए सरकार का बुनियादी ढांचे पर जोर, जीएसटी और PLI (उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन) योजनाओं का पॉजिटिव असर देश की इकोनॉमी पर दिखने लगा है.

मंदी से निपट सकता है भारत
विजय केडिया ने भारतीय इकोनॉमी को लेकर ये बात ऐसे समय में कही है, जब अमेरिका समेत विकसित बाजारों में मंदी की बात हो रही है. केडिया ने कहा- ‘अगर अमेरिका में मंदी है, तो इस स्थिति से निपटने के लिए हमारे पास मोदी के नेतृत्व वाली व्यावहारिक नीतियां हैं.’ यही कारण है कि वैश्विक बाजारों में चल रही अनिश्चितताओं के बावजूद बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स अपने ऑल टाइम हाई लेवल से महज पांच से छह फीसदी दूर है.

नई ऊंचाई की तैयारी में मार्केट
30 शेयरों वाला इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स 25 अप्रैल की सुबह के कारोबार में 60,171 पर कारोबार कर रहा था. इंडेक्स एक दिसंबर 2022 को 63,583 के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंचा था. विजय केडिया को लगता है कि बाजार नई ऊंचाई की तैयारी कर रहा है. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मंदी होगी तो हल्की होगी. ट्रेंडलाइन के पास उपलब्ध डेटा से पता चलता है कि विजय केडिया के पास पटेल इंजीनियरिंग, प्रिसिजन कैमशाफ्ट्स, अफोर्डेबल रोबोटिक एंड ऑटोमेशन, अतुल ऑटो, नूलैंड लैबोरेटरीज और वैभव ग्लोबल जैसी कंपनियों में एक-एक प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी है.

अमेरिकी फेड के कदम का नहीं पड़ेगा असर
विजय केडिया का यह भी मानना है कि यूएस फेड द्वारा आगे ब्याज दरों में होने वाली बढ़ोतरी भारतीय इक्विटी बाजार को प्रभावित नहीं कर सकती. बैंकिंग सेक्टर पर अपने विचार साझा करते हुए विजय केडिया ने कहा कि अगले 2-3 साल कर्जदाताओं के लिए अच्छे रहेंगे. हालांकि, निवेशकों को बैंकिंग क्षेत्र में विशेष स्टॉक एप्रोच को अपनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि 3-6 महीनों के लिए आईटी सेक्टर ने कोई भी अवसर नहीं दिख रहा है. केडिया ने कहा, ‘अमेरिकी अर्थव्यवस्था और बाजार में किसी तरह की रिकवरी आईटी क्षेत्र में निवेशकों के लिए अवसर खोल सकती है.’

अमेरिका में बैंकिंग संकट
अमेरिका में बैंकिंग संकट इस कदर हावी हुआ कि दो हफ्ते में दो बैंकों पर ताला लग गया. सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक डूब गए. कैलिफोर्निया के सेंटा क्लारा स्थित सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) 10 मार्च को फेल हो गया था. बैंक की वित्तीय स्थिति को लेकर सहमे जमाकर्ता अपनी रकम निकालने के लिए लाइन में लग गए थे. ये अमेरिकी बैंकिंग सेक्टर के इतिहास में 2008 में लीमन ब्रदर्स के फेल होने के बाद दूसरी सबसे बड़ी बैंक नाकामी थी.

 

Latest articles

Hanuman Janmotsav: हनुमान जन्मोत्सव पर दादाजी धाम में विशेष श्रृंगार, अभिषेक एवं भव्य आयोजन

भोपाल। दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड स्थित पटेल नगर में भगवान हाटकेश्वर जी का...

प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने प्रयासरत : कृष्णा गौर

गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र को मिली 83 लाख की सौगात भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक...

भेल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शीर्ष प्रबंधन में की गईं महत्वपूर्ण नियुक्तियां

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपने...

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...