नई दिल्ली
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सुसाइड नोट से संबंधित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक मजाक को लेकर उन पर निशाना साधा। दोनों नेताओं ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य का असंवेदनशील ढंग से मजाक बनाने के बजाय जागरूकता पैदा करने की जरूरत है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक टेलीविजन चैनल के कार्यक्रम के दौरान एक जोक साझा किया। उन्होंने एक प्रोफेसर की बेटी के सुसाइड नोट में एक शब्द की वर्तनी (spelling) की त्रुटि का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने यह मजाक उस वक्त किया जब उन्होंने कहा कि संबंधित चैनल के प्रमुख संपादक अच्छी हिंदी बोलने लगे हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘हज़ारों परिवार आत्महत्या के कारण अपने बच्चों को खोते हैं। प्रधानमंत्री को उनका मज़ाक नहीं उड़ाना चाहिए!’
राहुल की पीएम मोदी से अपील
राहुल गांधी ने पीएम के इस जोक पर नाराजगी का इजहार किया। उन्होंने ट्वीट कर प्रधानमंत्री से यह अपील भी की। हज़ारों परिवार आत्महत्या के कारण अपने बच्चों को खोते हैं। प्रधानमंत्री को उनका मज़ाक नहीं उड़ाना चाहिए!
Depression and suicide, especially among the youth IS NOT a laughing matter.
According to NCRB data, 164033 Indians committed suicide in 2021. Of which a huge percentage were below the age of 30. This is a tragedy not a joke.
The Prime Minister and those laughing heartily at… pic.twitter.com/yoPt5c8Kx7
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 27, 2023
पीएम पर बरस पड़ीं प्रियंका
उधर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने प्रधानमंत्री की टिप्पणी का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘अवसाद और आत्महत्या विशेषकर युवाओं की आत्महत्या कोई मजाक का विषय नहीं है। एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, 2021 में 1,64,033 भारतीय नागरिकों ने आत्महत्या की। इसमें 30 साल से कम उम्र के लोगों की संख्या बहुत ज्यादा थी। यह त्रासदी कोई मजाक नहीं है।’ उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री और उनके मजाक पर हंसने वालों को खुद जागरूक होने की जरूरत है और मानसिक स्वास्थ्य का इस तरह से असंवेदनशील तरीके से मजाक बनाने के बजाय जगरूकता पैदा करने की जरूरत है।’
खरगे ने मोदी को बता दिया जहरीला सांप!
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में अभी जबर्दस्त खींचतान चल रही है। हाल यह है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को जहरीला सांप तक बता दिया है। कर्नाटक में हावेरी की एक जनसभा के दौरान खरगे ने पीएम मोदी की तुलना जहरीले सांप से कर दी। इस बीजेपी आग बबूला हो गई है। पार्टी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा है कि कांग्रेस हार की हताशा में किसी भी हद तक गिर जाती है।
