8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराजनीतिवे अब मेरी दुनिया में आ गए हैं... यूपी वाले 'शर्माजी' का...

वे अब मेरी दुनिया में आ गए हैं… यूपी वाले ‘शर्माजी’ का जिक्र कर बोले पीएम मोदी

Published on

अहमदाबाद

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नजदीकी किसी से छिपी नहीं है। गुजरात कैडर के आईएएस ऑफिसर रहे ए के शर्मा अब देश के सबसे बड़े प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हैं। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश प्रदेश में बिजली कर्मियों की हड़ताल के वक्त वे भले ही अकेले पड़ते नजर आए थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उन पर भरोसा कायम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में स्वागत कार्यक्रम के 20 साल पूरे होने पर जब वर्चुअल संबोधन दिया तो उन्होंने उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और पूर्व आईएएस अधिकारी ए के शर्मा को विशेष तौर याद किया। पीएम मोदी न सिर्फ उनका जिक्र किया बल्कि उनके द्वारा इस कार्यक्रम को लेकर इकोनॉमिक टाइम्स में लिखे गए लेख का भी जिक्र सार्वजनिक तौर पर किया।

स्वागत और एके शर्मा की तारीफ की
पीएम मोदी ने स्टेट वाइड अटेंशन ऑन ग्रिवेंसेस थ्रू एप्लीकेशन ऑफ टेक्नोलॉजी (स्वागत) की खूबियां गिनाते हुए कहा कि गुजरात में स्वागत कि पहल दर्शाती है कि लोगों की शिकायतों को हल करने के लिए प्रौद्योगिकी का कुशलता पूर्वक उपयोग कैसे किया जा सकता है? मोदी ने कहा लोकतंत्र में सरकार का लोगों के प्रति व्यवहार मैत्रीपूर्ण होना चाहिए। इसके उन्होंने कहा कि आज स्वागत रूपी बीज नई ऊंचाई पर पहुंच चुका है तो मुझे भी गर्व होता है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे पुराने साथी ए के शर्मा उस वक्त पर स्वागत कार्यक्रम को संभालते थे। अब वे हमारी दुनिया में आ गए हैं। उत्तर प्रदेश में मंत्री बन गए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने स्वागत कार्यक्रम को लेकर इकोनॉमिक टाइम्स में एक लेख लिखा है और उस वक्त की चीजों को याद किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि स्वागत कार्यक्रम महीने में एक बार होता था लेकिन काम पूरे महीने भर चलता था, क्योंकि काफी ज्यादा शिकायतें आती थीं, लेकिन मुझे खुशी है कि स्वगात शासन के कई समाधानों के लिए प्रेरणा स्रोत बना। आज कई राज्य इस तरह की प्रणाली पर काम कर रहे हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...