15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeलोन चुकाने का प्रेशर झेल नहीं सका कोरियोग्राफर चैतन्य, कर लिया सुसाइड

लोन चुकाने का प्रेशर झेल नहीं सका कोरियोग्राफर चैतन्य, कर लिया सुसाइड

Published on

डांस कोरियोग्राफर चैतन्य को तेलुगू के पॉपुलर डांस सो ‘धी’ में देखा गया था. 30 अप्रैल को कोरियोग्राफर ने खुद का एक इमोशनल वीडियो शूट कर, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. इसके बाद नेल्लोर में मृत पाए गए. बताया जा रहा है कि कोरियोग्राफर चैतन्य की मौत सुसाइड से हुई है. न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, चैतन्य ने काफी सारे लोन लिए हुए थे. उन्हें वह चुका नहीं पा रहे थे. आर्थिक कमिटमेंट का प्रेशर उनपर हर रोज बढ़ता जा रहा था. इसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया.

चैतन्य ने शेयर किया आखिरी वीडियो
चैतन्य ने जो आखिरी वीडियो खुद को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, उसमें वह कहते नजर आए- मेरी मां, पापा और बहन, सभी ने मेरा ध्यान बहुत अच्छी तरह रखा. मुझे किसी भी तरह की इनमें से किसी ने परेशानी नहीं होने दी. मैं अपने सभी दोस्तों से माफी चाहता हूं. मैंने बहुत लोगों को परेशान किया है और मैं उन सभी से हाथ जोड़कर माफी चाहता हूं. पर पैसों के मामले में मैंने खुद को नीचे गिराया है. जब मैंने लोन उठाए तो मैंने सोचा था कि मैं इन्हें समय से भर लूंगा. पर ऐसा नहीं हो पाया. मेरे अंदर अब इन्हें भरने की हिम्मत नहीं. मैं नहीं कर सकता. इस समय मैं नेल्लोर में हूं और यह मेरा आखिरी दिन है. लोन से जुड़ी दिक्कतों का मैं सामना नहीं कर पाऊंगा.

चैतन्य ने इस आखिरी वीडियो को देख फैन्स काफी चिंतित हो गए. पर तब तक इनके मृत पाए जाने की खबर आ चुकी थी. एक फैन ने चैतन्य मास्टर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- यह गलत कदम उठा लिया चैतन्य मास्टर. सुसाइड करना सही सॉल्यूशन नहीं. आप एक टैलेंटेड व्यक्ति रहे हैं, फिर एक ऐसा इंसान यह कदम कैसे उठा सकता है. सुसाइड करने के लिए बहुत गट्स की जरूरत होती है. आप इस हिम्मत को शायद लोन उतारने में लगा सकते थे. मैं बहुत गुस्सा हूं और आपने निधन से दुखी भी. भगवान आपकी आत्मा को शांति मिले.

 

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में सुरक्षा पखवाड़ा, ‘शून्य दुर्घटना’ के लक्ष्य के साथ ईडी रंजन कुमार ने किया विजेताओं को पुरस्कृत

बीएचईएल हरिद्वार में 4 मार्च से आयोजित 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस और सुरक्षा पखवाड़ा...

भेल में सुरक्षा पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य कारखाने के कर्मचारी की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागृत करना है — ईडी

भोपाल भेल  भोपाल में औद्योगिक सुरक्षा और कर्मचारी कल्याण को प्राथमिकता देते हुए 55वां राष्ट्रीय...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...