12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedहिंडनबर्ग को अडानी का मुंहतोड़ जवाब, हमले के बाद भी इस कंपनी...

हिंडनबर्ग को अडानी का मुंहतोड़ जवाब, हमले के बाद भी इस कंपनी का 4 गुना बढ़ा मुनाफा, ताबड़तोड़ हुई कमाई

Published on

नई दिल्ली

अमेरिकी शॉर्ट सेलर कंपनी हिंडनबर्ग ने जब 24 जनवरी को अडानी समूह की कंपनियों को लेकर खुलासे किए तो लग रहा था कि कंपनी बर्बाद हो जाएगी। अडानी की कंपनियों के शेयर ताबड़तोड़ गिरने लगे। निवेशकों का भरोसा हिलने लगा। गौतम अडानी की संपत्ति 127 अरब डॉलर से गिरकर 37 अरब डॉलर पर पहुंच गई। हालात बिगड़ते जा रहे थे। लेकिन गौतम अडानी मुश्किल में भी डटे रहे। कंपनी की स्थिति सुधारने के लिए उन्होंने ताबड़तोड़ कदम उठाएं। इसका परिणाम अब नतीजों पर दिखने लगा है। अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के मार्च तिमाही के नतीजे सामने आ गए है। इन नतीजों ने बता दिया है कि हिंडनबर्ग के हमले भी उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाए हैं।

अडानी ग्रीन का शानदार मुनाफा
1 मई को अडानी कंपनी ने अडानी ग्रीन एनर्जी के नतीजे घोषित कर दिए गए। नतीजे बहद शानदार रहे। जनवरी -मार्च 2023 के तिमाही नतीजों से बता दिया कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट बहुत कुछ बिगाड़ नहीं पाई। कंपनी का प्रॉफिट 121 करोड़ रुपये से 319 फीसदी उछलकर 507 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। नतीजों पर गौर करें तो अडानी ग्रीन का कंसोलिडेटेड मुनाफा 319 फीसदी तक उछला । कंपनी का मुनाफा 507 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पहले समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 121 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का मुनाफा इस बार 88 फीसदी बढ़कर 2988 रुपये पर पहुंच गया। जबकि समान अवधि में अडानी ग्रीन की कुल इनकम 1587 करोड़ रुपये रही थी।

नतीजों का असर अडानी के शेयरों पर दिखा
अगर आंकड़ों को विस्तार से देखें तो पूरे साल 2022-23 में इसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 489 करोड़ रुपये से बढ़कर 973 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टोटल इनकम 5548 करोड़ रुपये से बढ़कर 8633 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। अडानी ग्रीन के नतीजों का असर अडानी के शेयरों पर पड़ा है।

अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर आज 0.40 फीसदी की तेजी के साथ 1931.60 रुपये पर पहुंच गया।
अडानी पावर के शेयर+3.34% की तेजी के साथ 232.35 रुपये पर पहुंच गया।
अडानी ट्रांसमिशन के शेयर+1.58% की तेजी के साथ 1043.55 रुपये पर पहुंच गया।
अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयर +2.46% की तेजी के साथ 973.95 रुपये पर पहुंच गया।
अडानी टोटल गैस के शेयर+1.51% की तेजी के साथ 958.95 रुपये पर पहुंच गया।
अडानी विल्मर के शेयर +1.37% की तेजी के साथ 417.55 रुपये पर पहुंच गया।
एसीसी के शेयर आज +0.21% की तेजी के साथ 1766.70 रुपये पर पहुंच गया।

इन शेयरों में गिरावट
अडानी पोर्ट के शेयर में -0.97% की गिरावट आई और ये 674.60 रुपये पर पहुंच गया।
NDTV के शेयर -0.63% की गिरावट आई और ये 188.25 रुपये पर पहुंच गया।
अंबुंजा सीमेंट के शेयर -0.50% की गिरावट आई और ये 394.30 रुपये पर पहुंच गया।

Latest articles

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...