12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedअमेरिका के पास लोन चुकाने के पैसे नहीं? क्या कह रही हैं...

अमेरिका के पास लोन चुकाने के पैसे नहीं? क्या कह रही हैं वहां की वित्त मंत्री

Published on

नई दिल्ली

अमेरिका को कौन नहीं जानता? यह दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी है। लेकिन यदि आर्थिक मोर्चे पर बात करें तो इन दिनों अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए हर तरफ से निगेटिव खबरें आ रही हैं। वहां बीते कुछ महीने में ही कई बड़े बैंक डूब गए। बताया जाता है कि कई और बैंक डूबने की कगार पर हैं। अब खबर आ रही है कि अमेरिका लोन रिपेमेंट में डिफॉल्ट कर सकता है। यह बात खुद वहां की वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने सोमवार को कही है।

क्या कहा वित्त मंत्री ने
अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने बीते सोमवार को चेतावनी दी कि यदि सरकार ऋण सीमा बढ़ाने में विफल रहती है, तो अमेरिका 1 जून की शुरुआत में नकदी से बाहर हो सकता है। इसके बाद अपने डेट रिपेमेंट पर डिफ़ॉल्ट हो सकता है। येलेन ने एक बयान में कहा कि यदि कांग्रेस एक जून से पहले ऋण सीमा में बढ़ोतरी नहीं की गई तो हम जून की शुरुआत तक सरकार के सभी दायित्वों को पूरा करने में असमर्थ रहेंगे।

संकट में हैं अमेरिकी बैंक
बीते कुछ महीने पर नजर डालें तो वहां कई बैंक डूब गए हैं। यही नहीं, आगे भी संकेत ठीक नहीं हैं। बताया जाता है कि वहां के कई और बैंक डूब सकते हैं। क्योंकि लोगों ने कुछ ही दिनों में बैंकों से एक लाख करोड़ डॉलर से अधिक निकाल लिए हैं। इससे कंगाली में आटा गीला वाली हालत हो गई हैं। उधर, अमेरिकी डॉलर को इस समय पूरी दुनिया में कड़ी चुनौती मिल रही है। कई देशों ने डॉलर के बजाय अपनी या फिर किसी दूसरी करेंसी में ट्रेड करना शुरू कर दिया है। इस समय वहां का डेट टु जीडीपी रेश्यो भी रेकार्ड स्तर तक पहुंच गया है।

पहली बार डिफॉल्ट होने का खतरा
अमेरिका के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है। इससे पहले अमेरिका पर कभी भी डिफॉल्ट होने का खतरा नहीं मंडराया था। दरअसल, आगामी जुलाई तक अमेरिका की डेट सीलिंग (Debt Ceiling) नहीं बढाई गई तो तबाही आने की बात की जा रही है। डिफॉल्ट होने के अपने खतरे हैं। अनुमान लगाया गया है कि अगर अमेरिका ने डिफॉल्ट किया तो 70 लाख से अधिक नौकरियां एक झटके में खत्म हो जाएंगी। इससे अमेरिकी जीडीपी में भी गिरावट आएगी। जब दुनिया की अग्रणी इकॉनमी में ही ऐसा होगा तो दुनिया के अन्य देशों पर भी इसका असर पड़ना तय है।

इस साल जनवरी में भी दी थी चेतावनी
अमेरिकी वित्त मंत्री ने इस तरह की चेतावनी कोई पहली बार नहीं दी है। इससे पहले जनवरी में भी उन्होंने चेतावनी दी थी कि अमेरिका जून तक कर्ज के भुगतान में डिफॉल्ट कर सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि अमेरिका डेट लिमिट को पार कर चुका है। इसलिए तो येलन ने संसद से जल्दी से जल्दी डेट लिमिट बढ़ाने का अनुरोध किया था।

Latest articles

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...