12 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedAI के गॉडफादर ने दिया Google से इस्तीफा, इंसानों के फ्यूचर पर...

AI के गॉडफादर ने दिया Google से इस्तीफा, इंसानों के फ्यूचर पर कही डराने वाली बात

Published on

नई दिल्ली,

Geoffrey Hinton का नाम आपने शायद ना सुना हो, लेकिन AI की दुनिया में उन्हें गॉडफादर कहते हैं. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में Geoffrey Hinton के नाम की खूब चर्चा रहती है. हिल्टन ने 75 साल की उम्र में Google से इस्तीफा दे दिया है. साथ ही उन्होंने AI को लेकर बढ़ रहे कुछ खतरों से भी सावधान किया है.

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Geoffrey Hinton ने गूगल से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपने काम पर पछतावा भी व्यक्त किया है. हिल्टन ने AI चैटबॉट्स को लेकर कुछ बेहतर डरावने खतरों के बारे में बताया है. उन्होंने कहा, ‘जहां तक मैं कह सकता हूं, फिलहाल वे हमसे ज्यादा बुद्धिमान नहीं हैं. लेकिन मेरा मानना है कि वे जल्द ही हो जाएंगे.’

क्यों कहते हैं गॉडफादर?
डॉ हिल्टन की डीप लर्निंग और न्यूरल नेटवर्क पर रिसर्च ने ही आज के पॉपुलर AI सिस्टम की नींव रखी है. ChatGPT जैसे पॉपुलर AI बॉट्स तक का रास्ता हिल्टन ने खोजा था. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि चैटबॉट्स जल्द ही इंसानी दिमाग की जानकारी से स्तर को पार कर लेंगे.

Geoffrey Hinton ने कहा, ‘फिलहाल हम GPT-4 जैसी चीजें देख रहे हैं, जो सामान्य ज्ञान के मामले में एक आम आदमी को मात दे सकते हैं. हालांकि, ये रीजनिंग के मामले में उतने बेहतर नहीं हैं, लेकिन ये सिंपल रीजनिंग जरूर कर रहे हैं.’ उन्होंने बताया, ‘प्रोग्रेस के रेट को देखने हुए उम्मीद है कि चीजें तेजी से बेहतर होंगी. इसलिए हमें इसके बारे में चिंता करने की जरूरत है.’

किन बातों का है डर?
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉ हिल्टन ने बुरे एक्टर्स की बात की है, जो AI का इस्तेमाल बुरी चीजों के लिए कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि ये बहुत बुरे सिनेरियो में होगा. हिल्टन ने कहा कि आप कल्पना कीजिए कि किसी रोज कोई बुरा शख्स रोबोट्स को अपने गोल्स क्रिएट करने की क्षमता दे देता है.

उन्होंने चिंता जाहिर की है कि ये AI रोबोट्स खुद को और ज्यादा पावरफुल बनाने का सब-गोल्स सेट कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि मैं इस कंक्लुजन पर पहुंचा हूं कि हम जिस तरह की इंटेलिजेंस को विकसित कर रहे हैं, ये उससे बहुत अलग है, जो हमारे पास है. हम बायोलॉजिकल सिस्टम हैं और ये डिजिटल सिस्टम.

उन्होंने कहा कि दोनों में सबसे बड़ा अंतर है कि डिजिटल सिस्टम में आप उस जैसी कई कॉपी बना सकते हैं. ये कॉपी अलग-अलग चीजें एक ही समय पर अलग-अलग सीख सकते हैं, लेकिन ये एक दूसरे से जानकारी शेयर भी कर सकते हैं. मतलब जैसी ही एक कॉपी कुछ सीखती है, दूसरे अपने आप उस चीज को सीख जाएंगे. इस तरह से ये चैटबॉट्स एक इंसान से ज्यादा जान जाएंगे.

 

Latest articles

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...