9.9 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्ययूपी STF ने गैंगस्टर अनिल दुजाना का किया एनकाउंटर, हत्या और डकैती...

यूपी STF ने गैंगस्टर अनिल दुजाना का किया एनकाउंटर, हत्या और डकैती के कई मामलों में था शामिल

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार जब से बनी है, उसके बाद से ही माफियाओं पर कार्रवाई चालू है। इसी क्रम में यूपी एसटीएफ ने खूंखार गैंगस्टर अनिल दुजाना को ढेर कर दिया। यूपी एसटीएफ ने ये एनकाउंटर किया है। बता दें कि अनिल दुजाना ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था।

यूपी एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक अनिल दुजाना किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। इसकी जानकारी एसटीएफ को लगी थी। यूपी एसटीएफ को सूचना मिली थी कि अनिल दुजाना मेरठ में छिपा हुआ है, जिसके बाद टीम ने दबिश डाली। बताया जाता है कि यूपी पुलिस और अनिल दुजाना के बीच सीधी मुठभेड़ हुई, जिसमें एसटीएफ ने अनिल दुजाना को ढेर कर दिया।

बता दें कि पिछले हफ्ते ही अनिल दुजाना जेल से छूटा था। इसके बाद उसके खिलाफ आरोप लग रहे थे कि वह अपने खिलाफ गवाही दे रहे गवाहों को धमकाना शुरू कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने अनिल दुजाना की तलाश तेज कर दी।

गैंगस्टर अनिल दुजाना बादलपुर के दुजाना गांव का रहने वाला था। दुजाना का असली नाम अनिल नागर था। अनिल दुजाना पर पहला मामला साल 2002 में गाजियाबाद में दर्ज हुआ था। उस पर हरबीर पहलवान नाम के व्यक्ति की हत्या का आरोप लगा था। उसपर हत्या, लूट, रंगदारी, जमीन कब्जा और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले दर्ज थे। गैंगस्टर और रासुका भी उस पर लग चुका है।

उत्तर प्रदेश के 90 के दशक में पश्चिमी यूपी में सुंदर भाटी और नरेश भाटी की दुश्मनी जगजाहिर थी। 2004 में जिला पंचायत अध्यक्ष रहे नरेश भाटी की हत्या सुंदर भाटी गैंग ने कर दी थी। इसके बाद नरेश भाटी के भाई ने इस हत्या का बदला लेने के लिए अनिल दुजाना को अपने साथ किया।

साल 2011 के सुंदर भाटी के भांजे की शादी थी। शादी में नरेश के भाई अनिल दुजाना के साथ मिलकर सबके सामने सुंदर भाटी को मारना चाहते थे। दुजाना और नरेश भाटी के भाई ने शादी में ही है कि सुंदर भाटी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। लेकिन भाटी बच निकला और इस घटना में 3 लोग मारे गए।

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...