9.9 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeखेलपहलवानों को समर्थन देने निकली गीता फोगाट को दिल्ली पुलिस ने हिरासत...

पहलवानों को समर्थन देने निकली गीता फोगाट को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, पिता बोले- घेर लेंगे दिल्ली

Published on

दिल्ली

दिल्ली पुलिस ने 4 मई 2023 को कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट गीता फोगाट और उनके पति पवन सरोहा को हिरासत में ले लिया। गीता फोगाट ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मुझे और मेरे पति पवन सरोहा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बहुत दुःखद।’

इससे पहले उन्हें ट्वीट कर लिखा था, ‘अब भी मेरी गाड़ी को करनाल bypass पर आपकी पुलिस ने रोका हुआ है शर्म आती है ऐसी पुलिस पर।’ गीता फोगाट जंतर-मंतर पर धरना दे रहे देश के शीर्ष पहलवानों को समर्थन देने निकलीं थीं। दिल्ली पुलिस ने दोनों को सिंघु बॉर्डर पर हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें बवाना पुलिस थाने ले जाया गया। बता दें कि बुधवार आधी रात के बाद जंतर मंतर पर हुए बवाल के बाद पहलवानों में काफी रोष है।

बबीता फोगाट भी इस लड़ाई का हिस्सा: महावीर फोगाट
इससे पहले गीता फोगाट के पिता और द्रोणाचार्य अवार्डी महावीर फोगाट ने ऐलान किया कि इंसाफ नहीं मिला तो दिल्ली का घेराव करेंगे। उन्होंने द्रोणाचार्य अवार्ड लौटाने की भी चेतावनी दी है। महावीर फोगाट ने यह भी दावा कि उनकी छोटी बेटी और भाजपा नेत्री बबीता फोगाट भी इस लड़ाई में साथ हैं।

महावीर फोगाट ने दी द्रोणाचार्य अवार्ड लौटाने की चेतावनी
महावीर फोगाट ने कहा, अगर खिलाड़ियों को न्याय नहीं मिला तो मैं भी द्रोणाचार्य पुरस्कार लौटा दूंगा। उन्होंने बुधवार रात जंतर मंतर पर खिलाड़ियों के साथ हुई घटना को निंदनीय करार दिया। महावीर फोगाट शुरुआत से ही पहलवानों का समर्थन कर रहे है। वह कुछ दिन जंतर-मंतर पर भी धरने पर बैठे थे। उन्होंने बृजभूषण शरण सिंह पर कई तरह के आरोप लगाए थे।

महावीर फोगाट ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान से भी पहलवानों का समर्थन करने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा था, ‘मुझे दूसरे किसी स्टार से उम्मीद नहीं है, लेकिन आमिर खान समर्थन में ट्वीट करते हैं तो हमें अच्छा लगेगा।’इस बीच, धरना दे रहे पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की याचिका पर सुनवाई बंद करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को किसी तरह का झटका मानने से इंकार कर दिया। पहलवानों ने कहा कि वे अपना विरोध जारी रखेंगे।

रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने कहा, ‘हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं। हमारा विरोध जारी रहेगा। उच्चतम न्यायालय का आदेश झटका नहीं है। इस मामले में न्यायालय जो कर सकता था, उसने वह किया।’पहलवान बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 23 अप्रैल से धरने पर बैठे हैं। पहलवानों का आरोप है कि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह ने एक नाबालिग समेत 7 महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न किया है।

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...