18 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्यNCP अध्यक्ष बने रहेंगे शरद पवार, वापस लिया इस्तीफा, बोले- कार्यकर्ताओं का...

NCP अध्यक्ष बने रहेंगे शरद पवार, वापस लिया इस्तीफा, बोले- कार्यकर्ताओं का अनादर नहीं कर सकता

Published on

मुंबई

शरद पवार ने एनसीपी अध्यक्ष पद से इस्तीफा वापस लेने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सबकी भावनाओं को देखते हुए इस्तीफा वापस लेने का फैसला किया। इससे पहले उनके समर्थकों ने उनका इस्तीफा देने के फैसले को ठुकरा दिया था और उनसे इस पद पर बने रहने की गुजारिश की थी। 82 साल के नेता ने कहा था कि वो 199 से जबसे पार्टी बनी, तब से इस पर हैं। फैसले पर दोबारा विचार करने के बाद उन्होंने कहा कि वो एनसीपी अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे।

वाईबी चव्हाण संस्थान में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में शरद पवार ने कहा क‍ि मेरे सार्वजनिक जीवन का रहस्य यह है कि लोग मुझे बताते हैं। मैं आपकी भावनाओं का अपमान नहीं कर सकता। आप लोगों ने जो प्यार और विश्वास दिखाया उससे मैं अभिभूत हो गया। आप सभी से अपील है कि मेरे फैसले से परहेज करें और साथ ही राष्ट्रवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक में उनकी ओर से लिए गए फैसले से मुझे अवगत कराया गया। इन सब पर विचार करते हुए मैं इस फैसले का सम्मान करते हुए अपना निर्णय (इस्‍तीफा देने का) वापस ले रहा हूं कि मुझे फिर से अध्यक्ष पद पर बने रहना चाहिए।

वरिष्ठ नेता शरद पवार ने कहा क‍ि उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से हटने का फैसला किया था। मैं जिम्मेदारी से मुक्त होना चाहता था। लेकिन मेरे निर्णय ने लोगों में एक मजबूत भावना पैदा की। एनसीपी के कई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों सहित लोगों में काफी बेचैनी थी। मुझे फैसले पर फ‍िर से व‍िचार करना चाहिए, मेरे शुभचिंतक, निःस्वार्थ प्रेम कार्यकर्ता, असंख्य प्रशंसक संगठित और सर्वसम्मति से मुझसे अपील की। कुछ व्यक्तिगत रूप से मिले। देश भर के अलग-अलग दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खासकर महाराष्ट्र से, ने मुझसे अध्यक्ष की जिम्मेदारी फिर से लेने का अनुरोध किया। पवार ने कहा क‍ि मैं सभी के फैसले का सम्मान करते हुए अपना फैसला वापस ले रहा हूं।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...

कार्यपालक निदेशक ने किया CIM डिवीजन में ऑटो टेपिंग मशीन का उद्घाटन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में प्रदीप कुमार उपाध्याय कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल ने कॉइल एवं...

बीएचईएल भोपाल में कैंटीनों में एसी लगाने की मांग के लिए कर्मचारियों का ऐबू को समर्थन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल की कैंटीनों में बढ़ती गर्मी के बीच कर्मचारियों की सुविधा हेतु...

तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, CPM/CPI और VCK समर्थन देने को तैयार

नई दिल्ली। तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...