10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यराजस्थान से 64 बैलों को ट्रकों में भरकर मध्य प्रदेश ले जा...

राजस्थान से 64 बैलों को ट्रकों में भरकर मध्य प्रदेश ले जा रहे थे लोग, गौरक्षकों ने किया हमला, मचा हड़कंप

Published on

जयपुर

राजस्थान के अजमेर से कुछ किसान बैलों को खरीदकर मध्यप्रदेश ले जा रहे थे। वे बैलों को खेती-किसानी के लिए ले जा रहे थे। उन्होंने बैलों को राजस्थान के पशु मेले से खरीदा था। वे रास्ते में पहुंचे ही थे कि खुद को शिवसेना के गौरक्ष बोलने वाले करीब 100-200 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उन लोगों ने किसानों को मारना-पीटना शुरू कर दिया।

गौरक्षकों ने किसानों की बात नहीं सुनी
किसान बोलते रहे कि वे कोई स्मगलिंग नहीं कर रहे हैं, उनके पास इसके कागज है मगर गौरक्षकों ने उनकी एक नहीं सुनी और उन्हें मारने लगे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को बचाया वरना उनकी जान भी जा सकती थी।

चार लोगों को हिरासत में लिया गया है
इस मामले में पुलिस का कहना है कि हमले में कुछ लोग घायल हो गए हैं। किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। इस घटना के संबंध में फिलहाल चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं बैलों को ले जाने वाले ट्र्क के ड्राइवर प्रह्लाद राम मेघवाल ने हमारे सहयोगी द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि ”उन लोगों के पास सभी जरूरी दस्तावेज थे और पुशओं को मध्य प्रदेश ले जाने के लिए जिला प्रशासन का आदेश भी था।”

पशु मेले से खरीदा था बैल
ड्राइवर ने आगे कहा कि ”हम पांच ट्रकों में करीब 64 बैलों को ले जा रहे थे। इन बैलों को मध्य प्रदेश के किसानों ने खेती के लिए नागौर के पशु मेले से खरीदा था। हमारे पास सभी तरह के पेपर थे और बैलों को ले जाने के लिए जिला प्रशासन का परमिशन भी था। हम कल शाम नागौर से चलकर रात करीब 9 बजे अजमेर जिले के किशनगढ़ पहुंचे थे। जहां हमें मकराना चौराहे के पास रोक लिया गया और हमारे ऊपर हमला किया गया। इसके बाद खुद को गौरक्ष बताने वाले लोगों ने हमें पीटना शुरू कर दिया। हमलावरों का कहना था कि वे शिवसेना से हैं और गौरक्ष हैं।”

किसानों के पास सभी पेपर थे
ड्राइवर ने आगे कहा कि “हमने उनसे बताया कि हमारे पास बैलों को ले जान के लिए हर तरह के पेपर हैं। इसके बाद भी उन्होंने हमारी एक नहीं सुनी। करीब सौ-दौ सौ लोग हमारे पास जमा हो गए और हमें पीटना शुरू कर दिया। कुछ लोग पथराव भी करने लगे। हमने पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को अलग किया। अगर पुलिस समय पर नहीं आती को वे लोग हमें जान से मार देते। वे लोग ट्रकों को जलाने की बात कर रहे थे।”

किसानों का कहना था कि वे लोग मध्य प्रदेश के खंडवा के रहने वाले हैं। वे सोयाबीन और कपास की खेती करते हैं। इसके लिए उन्हें बैलों की जरूरत होती है। उन्होंने मेले से पशुओं को खरीदा था। उन्होंने इसके लिए सरकार से परमिशन ली थी। उन्होंने भीड़ को सारी बातें बताई मगर उन्होंने उनकी बात नहीं मानी। फिलहाल पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या वे किसी विशेष समुदाय से थे?

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...