10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश में सब चंगा : बीटेक छात्र का सिर बीच सड़क...

उत्तर प्रदेश में सब चंगा : बीटेक छात्र का सिर बीच सड़क पर पैरों से कुचला, चेहरे पर बरसाईं चप्पलें

Published on

गोरखपुर,

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक बीटेक छात्र को बीच सड़क पर अज्ञात युवकों ने बेरहमी से लात, घूंसों और चप्पलों से पीटा. इस दौरान लोग मौके पर खड़े होकर वीडियो बनाते रहे. जब एक लड़की ने छात्र को पिटते देखा तो वह पहुंची और युवक की जान बचाई. घटना की जानकारी के बाद पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक युवक छात्र को अधमरा छोड़कर फरार हो गए. इस घटना वीडियो सामने आया है.

बताया जा रहा है पीड़ित छात्र मनीष गोरखपुर जिले के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पास रहता है. वह गोरखपुर जिले के गिड़ा थाना अंतर्गत बुद्धा इंस्टीट्यूट से बीटेक कर रहा है. एक हफ्ते पहले गिड़ा थाना अंतर्गत बुद्ध कॉलेज के पास वह अपने दोस्तों के साथ खड़ा था. उसी दौरान वहां से गुजर रही लड़की के साथ मनीष के दोस्तों ने बदतमीजी कर दी थी.

इसकी जानकारी होने पर 3 लड़के वहां पहुंच गए. लड़कों को देख मनीष के दोस्त भाग गए. मनीष कुछ कह पाता, इससे पहले ही अज्ञात युवकों ने उसे पीटना शुरू कर दिया. युवकों ने मनीष को बीच सड़क पर लात, घूंसों और चप्पलों से पीटा. सड़क पर बीटेक छात्र अधमरी हालत में पड़ा रहा. मौके पर खड़े लोग वीडियो बनाते रहे. इसी बीच वही लड़की मनीष को बचाने पहुंची, जिसके साथ उसके दोस्तों ने अभद्रता कर दी थी.

सूचना पर पहुंची पुलिस, तब तक भाग गए आरोपी
इस घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी. सूचना के बाद पुलिस पहुंची, तब तक तीनों युवक वहां से फरार हो गए. पुलिस ने मनीष को अधमरी हालत में अस्पताल पहुंचाया. हालत सुधरने के बाद मनीष शुक्रवार देर शाम गिडा थाने पहुंचा. उसकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मारपीट करने वालों की तलाश शुरू कर दी है.

एक हफ्ता पहले हुआ था विवाद
यह मामला एक हफ्ता पहले का है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि अज्ञात युवक बीटेक छात्र को बेरहमी से पीट रहे हैं. उसके चेहरे को पैरों से कुचल रहे हैं. मौके पर खड़े लोग सिर्फ वीडियो बनाते रहे. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की मौके पर पहुंची और छात्र की जान बचाई.

घटना को लेकर क्या बोले एसपी?
एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि थाना कीड़ा से संबंधित एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक लड़के को कुचलकर मारा जा रहा है. कुछ अज्ञात युवकों ने उसकी पिटाई की, जिससे उसकी स्थिति अधमरी हो गई थी. इस संबंध में छात्र ने शिकायत की है. केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...