10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यमोदी और बोम्मई के चहेते BJP नेता मल्लिकार्जुन और उनके परिवार को...

मोदी और बोम्मई के चहेते BJP नेता मल्लिकार्जुन और उनके परिवार को मारने की फिराक में… सुरजेवाला का बड़ा आरोप

Published on

नई दिल्ली,

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम चरण में जुबानी जंग और आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है. सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के नेताओं में वार-पलटवार ने अब निजी हमले की शक्ल ले ली है. कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बीजेपी पर मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार को मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया है.

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को बेंगलुरु में कहा कि बीजेपी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की फिराक में हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी के चहेते चित्तपुर के एक नेता ने मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके परिवार को मारने को लेकर बयान दिया है. सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि बीजेपी अब मल्लिकार्जुन खड़गे को मारने के लिए साजिश के स्तर पर आ गई है.

उन्होंने कहा है कि बीजेपी एक दलित परिवार में जन्म लेने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे को पचा नहीं पा रही है. रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पीएम मोदी ने मल्लिकार्जुन खड़गे का मजाक उड़ाया है. बीजेपी नेता ने खड़गे की मौत की कामना की है. उन्होंने कहा कि बीजेपी हताश हो गई है और ये हताशा अब खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है.

सुरजेवाला ने चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने खड़गे पर बीजेपी नेताओं के हमलों को कर्नाटक के निवासी हर नागरिक के सम्मान पर, जीवन पर हमला बताया है. उन्होंने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, कर्नाटक पुलिस को भी घेरा. सुरजेवाला ने कहा कि इसे लेकर सीएम बोम्मई, कर्नाटक पुलिस और चुनाव आयोग, सभी मौन हैं.

गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए जारी प्रचार के दौरान पीएम मोदी को लेकर एक बयान से मल्लिकार्जुन खड़गे बीजेपी नेताओं के निशाने पर आ गए थे. मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी की तुलना जहरीले सांप से कर दी थी. इस बयान के बाद बीजेपी नेताओं ने खड़गे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था.

10 मई को होना है मतदान
कर्नाटक विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है. कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान होगा. वोटों की गिनती 13 मई को होगी और उसी दिन चुनाव नतीजों का भी ऐलान होना है. कर्नाटक चुनाव के लिए प्रचार 8 मई की शाम 5 बजे थम जाएगा.

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...