10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यइस्तीफा भी नहीं हुआ और बागियों को भी नाप दिया! यूं ही...

इस्तीफा भी नहीं हुआ और बागियों को भी नाप दिया! यूं ही ‘चाणक्य’ नहीं कहे जाते शरद पवार

Published on

मुंबई

चार दिन तक चले सियासी खेल के बाद एनसीपी चीफ शरद पवार ने शुक्रवार शाम को एक प्रेस कांफ्रेंस में इस बात की घोषणा की, कि वह अपना इस्तीफ़ा वापस ले रहे हैं। शरद पवार के इस फैसले से जहां पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल था। वहीं शरद पवार के भतीजे अजित पवार इस प्रेस कांफ्रेंस में नजर नहीं आये। बहरहाल शरद पवार ने चार दिन के भीतर के यह साबित कर दिया है कि 82 साल की उम्र में भी पार्टी पर उनका अधिकार और प्रभाव कायम है। एनसीपी के इस सियासी एपिसोड में कल तक बीजेपी में जाने की अटकलों वाले अजित पवार की महत्वाकांक्षाओं पर भी पानी फेर दिया है। दरअसल 2 मई के पहले तक अजित पवार के कई विधायकों संग बीजेपी के साथ हाथ मिलाने की अटकलें चल रही थीं। शरद पवार ने भी यह कहा था कि पार्टी के कुछ नेताओं पर दबाव है। ऐसे में वह व्यक्तिगत रूप निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं। शरद पवार ने शायद तब से ही यह प्लानिंग शुरू कर दी थी। जिसका किसी को अंदाजा ही नहीं लगा और देखते ही देखते राजनीति के चाणक्य ने भाकरी (रोटी) फिर दी।

अजित की गैरहाजिरी बनी चर्चा का विषय
इस पूरे घटनाक्रम के आखिरी दिन हुई प्रेस कांफ्रेंस में अजित पवार का न शामिल होना फिर से चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, जब पत्रकारों ने शरद पवार से अजित पवार की गैरहाजिरी के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि मेरे तमाम सहयोगी यहां हैं, किसी की अनुपस्थित का कोई अन्य अर्थ न निकाला जाए। अजित पवार एनसीपी के बड़े नेता माने जाते हैं। पिछले दिनों जब शरद पवार ने पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ने का ऐलान किया था, तब अजित पवार उनके साथ थे। उन्होंने शरद पवार के अध्यक्ष पद छोड़ने के फैसले का खुलेआम स्वागत कर सबको चौंका दिया था लेकिन शुक्रवार को शरद पवार के पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफे की अपनी पेशकश वापस लेने संबंधी घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई, तो उस वक्त अजित पवार उनके साथ नहीं थे।

अजित पवार की बगावत वाली खबरों के बाद शरद पवार ने बनाई रणनीति?
शरद पवार के भतीजे अजित पवार अपने राजनीतिक जीवन में मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। इस बात को वह कई मौकों पर कह भी चुके हैं। बीते दिनों यह चर्चा रही कि अजित पवार एकनाथ शिंदे की तरह एनसीपी को तोड़कर बीजेपी से हाथ मिलाएंगे। चर्चा यह भी थी कि एकनाथ शिंदे की जगह वह राज्य के नए मुख्यमंत्री बनेंगे। लेकिन शरद पवार के इस्तीफा देने के बाद अजित पवार पार्टी में पूरी तरह से अकेले पड़ गए। सारी पार्टी शरद पवार के साथ खड़ी नजर आई। यहां तक कि जिन विधायकों का अजित के साथ बीजेपी में जाना तय माना जा रहा था, वह भी सहम गए। अब अजित पवार कह रहे हैं कि पवार के इस्तीफ़ा वापस लेने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी। इस तरह से शरद पवार ने बगावत का सपना देख रहे विधायकों को भी एक चेतावनी दे दी है।

नई लीडरशिप को आगे बढ़ायेंगे शरद पवार
शरद पवार ने इस्तीफा वापस लेने के साथ यह भी कहा कि हर पार्टी में नए व्यक्ति को मौका मिलना चाहिए। किसी भी पोस्ट के लिए उत्तराधिकारी की जरुरत होती है। आने वाले समय में मैं नई लीडरशिप तैयार करूँगा और उसे मौका दूंगा। इसके अलावा पार्टी में कई संघटनात्मक बदलाव भी देखने को मिलेंगे। एक एनसीपी नेता के मुताबिक शरद पवार आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर थर्ड फ्रंट के लिए काफी सक्रिय थे। ऐसे में यह भी एक बड़ी वजह थी कि जिसके चलते उन्होंने अपना फैसला वापस लिया है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...