11 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यपीएम मोदी जी! ‘जिस दिन मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार का सबूत मिल जाए,...

पीएम मोदी जी! ‘जिस दिन मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार का सबूत मिल जाए, मुझे चौराहे पर फांसी दे देना’, केजरीवाल बोले- रोज-रोज की नौटंकी बंद करो

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा, ‘अगर केजरीवाल भ्रष्ट है तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है। मैं उनको (पीएम मोदी) कहना चाहता हूं कि जिस दिन आपको (मोदी) केजरीवाल के खिलाफ एक नए पैसे का भ्रष्टाचार मिल जाए, मुझे चौराहे के ऊपर खड़े होकर फांसी दे देना, लेकिन यह रोज-रोज की नौटंकी और तमाशे करना बंद करो’।

पंजाब के लुधियाना में लुधियाना में 80 आम आदमी क्लीनिक समर्पित करने के बाद कार्यक्रम में अपने संबोधन में केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने उनके पीछे जांच एजेंसियां लगा रखी हैं ताकि यह साबित किया जा सके कि वह ‘चोर’ हैं। केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग और पुलिस मेरे पीछे लगा रखी है। क्योंकि उनका केवल एक ही लक्ष्य है कि किसी तरह से केजरीवाल को ‘चोर’ साबित करना और यह दिखाया जाए कि वो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

16 अप्रैल को CBI ने अरविंद केजरीवाल से की थी पूछताछ
दिल्ली सीएम ने आगे कहा, ‘ये आम आदमी पार्टी के काम रोकना चाहते हैं, इसलिए इन्होंने दुनिया को मोहल्ला क्लीनिक मॉडल देने और लोगों की मुफ्त बिजली करने वाले सत्येंद्र जैन को जेल में डाल दिया। सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया के घर से एक रुपये नहीं मिला, जबकि बीजेपी विधायक के घर से 8 करोड़ रुपये कैश मिले। भाजपा को कर्नाटक में 40 प्रतिशत की सरकार कहते हैं।” आप सुप्रीमो से 16 अप्रैल को सीबीआई ने दिल्ली की नई शराब नीति को लेकर पूछताछ की थी। जिसमें उनके पूर्व डिप्टी मनीष सिसोदिया पहले से ही जेल में हैं। एजेंसी ने केजरीवाल को गवाह के तौर पर तलब किया था।

केजरीवाल यहां एक कार्यक्रम में पंजाब के लोगों को 80 ‘आम आदमी क्लीनिक’ समर्पित करने के बाद बोल रहे थे। केजरीवाल ने कहा कि अब लोगों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए राज्य में कुल 580 ‘आम आदमी क्लीनिक’ चालू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि 25 लाख लोग पंजाब के आम आदमी क्लीनिक में फ्री इलाज करवा चुके हैं।

 

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...