16.8 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्य'प्रयागराज में कांड हो चुका, थोड़ा दूरी बना के रखिए', गिरिराज सिंह...

‘प्रयागराज में कांड हो चुका, थोड़ा दूरी बना के रखिए’, गिरिराज सिंह ने क्यों कहा ऐसा?

Published on

पटना

बीजेपी के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा। इस वीडियो में वो पत्रकारों से कहते नजर आ रहे कि ‘प्रयागराज में कांड हो चुका है भाई, थोड़ा दूरी बना के रखिए’। उन्होंने जिस तरह से ये बातें कही उसे लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। भले ही उन्होंने इस बात को बेहद सामान्य ढंग से कहा हो लेकिन उनका इशारा प्रयागराज में हुए अतीक अहमद हत्याकांड की ओर था।

क्या हुआ था प्रयागराज जानिए
दरअसल, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बीते महीने 15 तारीख को माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। ये वारदात उस समय हुई जब दोनों को पुलिस रिमांड में मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया गया था। इसी दौरान पत्रकारों से बात करते समय तीन युवकों ने दोनों को बेहद करीब से गोली मार दी थी। वारदात के बाद तीनों हमलावरों ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया था।

पत्रकार बनकर आए थे अतीक के हमलावर
जिस तरह से अतीक अहमद हत्याकांड को अंजाम दिया गया उसमें शामिल तीनों ही आरोपी पत्रकार बनकर आए थे। उनके पास से आईडी कार्ड भी मिला था। वो लगातार अतीक अहमद और उसके भाई के पास ही खड़े थे और मीडिया से बात करने के दौरान कैमरे के सामने ही उन्हें गोलियों से भून दिया था। इसी घटना का जिक्र बेगूसराय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पटना में किया।

इसलिए गिरिराज ने किया ‘प्रयागराज कांड’ का जिक्र
जब केंद्रीय मंत्री पटना पहुंचे तो उनसे बाबा बागेश्वर के बिहार दौरे को लेकर पत्रकारों ने सवाल पूछा। इस दौरान मीडियाकर्मियों के बेहद पास आने पर गिरिराज सिंह ने ये कमेंट किया। उन्होंने कहा, ‘प्रयागराज में कांड हो चुका, थोड़ा दूरि बना के रखे।’ इसके बाद उनके साथ आए लोगों ने पत्रकारों से थोड़ा दूर रहने की अपील की।

बागेश्वर बाबा के दौरे पर क्या बोले बीजेपी सांसद
बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पटना में 15 मई को कार्यक्रम है। जिसका विरोध करते हुए आरजेडी की ओर लगातार आवाज बुलंद की जा रही। इसी बीच बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह पटना पहुंचे। वो बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने नीतीश कुमार सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति कर रही।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...

कार्यपालक निदेशक ने किया CIM डिवीजन में ऑटो टेपिंग मशीन का उद्घाटन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में प्रदीप कुमार उपाध्याय कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल ने कॉइल एवं...

बीएचईएल भोपाल में कैंटीनों में एसी लगाने की मांग के लिए कर्मचारियों का ऐबू को समर्थन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल की कैंटीनों में बढ़ती गर्मी के बीच कर्मचारियों की सुविधा हेतु...

तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, CPM/CPI और VCK समर्थन देने को तैयार

नई दिल्ली। तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...