16.8 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeखेल'सौरव गांगुली को मुद्दा समझना है तो हमसे बात करें', बोलीं विनेश...

‘सौरव गांगुली को मुद्दा समझना है तो हमसे बात करें’, बोलीं विनेश फोगाट

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारतीय पहलवानों का जारी है. वह लगातार कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. इस बीच शनिवार को पहलवानों ने एक बार फिर प्रेस कांफ्रेंस की. इसमें उन्होंने समर्थन के लिए आ रहे किसान और छात्र संगठनों से शांतिपूर्ण रवैया अपनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसान और छात्र संगठन दिल्ली की ओर बढ़ रहे हैं. हम इन सभी संगठनों से पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हैं. कृपया शांतिपूर्ण रहें, कानून हाथ में न लें.

पहलवानों के धरने पर बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली के बयान पर विनेश फोगाट ने कहा कि खेल हमें अपनी देखभाल करना नहीं सिखाता है. अगर सौरव गांगुली हमारे मुद्दे को समझना चाहते हैं तो हमसे संपर्क कर सकते हैं. हम उनके पास नहीं जा सकते. दरअसल, गांगुली ने कहा था कि पहलवानों को अपनी लड़ाई लड़ने दो, मुझे नहीं पता कि वहां क्या हो रहा है, मैंने अभी अखबारों में पढ़ा है. खेल की दुनिया में मुझे एक बात का ऐहसास हुआ कि आप उन चीजों के बारे में बात नहीं करते हैं, जिनके बारे में आपको पूरी जानकारी नहीं होती है.

पीएम मोदी या खेल मंत्री ने संपर्क किया? इस सवाल पर पहलवानों ने कहा कि हमें अभी तक अनुराग ठाकुर का कोई फोन नहीं आया है. उन्होंने हमसे संपर्क नहीं किया है. खेल मंत्री हर घटनाक्रम से वाकिफ हैं. इसलिए हमारा उनके पास जाने का कोई मतलब नहीं है. हमने एक कमेटी बनाई है, सारा फैसला यही कमेटी करेगी. चाहे खेल मंत्री के पास जाना हो या प्रधानमंत्री के पास जाना हो.

उन्होंने कहा कि पहलवानों के इस आंदोलन को आगे बढ़ाने और समन्वय के लिए दो समितियों का गठन किया गया है. पूर्व पहलवानों और कोच को इस कमेटी का हिस्सा बनाया गया है. समन्वय समिति में किसी बाहरी को जगह नहीं दी गई है. 164 के तहत हमारा बयान अभी तक दर्ज नहीं किया गया है. कार्रवाई तभी आगे बढ़ेगी जब हमारे बयान दर्ज होंगे. हम दिल्ली पुलिस से जल्द से जल्द हमारे बयान दर्ज करने का अनुरोध करते हैं.

 

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...

कार्यपालक निदेशक ने किया CIM डिवीजन में ऑटो टेपिंग मशीन का उद्घाटन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में प्रदीप कुमार उपाध्याय कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल ने कॉइल एवं...

बीएचईएल भोपाल में कैंटीनों में एसी लगाने की मांग के लिए कर्मचारियों का ऐबू को समर्थन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल की कैंटीनों में बढ़ती गर्मी के बीच कर्मचारियों की सुविधा हेतु...

तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, CPM/CPI और VCK समर्थन देने को तैयार

नई दिल्ली। तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...