16.8 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्यबारातियों से भरी बस हुई भीषण हादसे का शिकार, मौके पर 5...

बारातियों से भरी बस हुई भीषण हादसे का शिकार, मौके पर 5 ने गंवाई जान, 15 घायल

Published on

जालौन

जालौन में तकरीबन रात 2:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बारातियों से भरी बस में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बस ने अपना नियंत्रण खो दिया और पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हैं। घटना की सूचना पर एसपी जालौन मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरु कराया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

पूरा मामला माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गोपालपुरा का है, जहां रात करीब 2:30 बजे दर्दनाक हादसा हुआ। बारातियों से भरी बस में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे तेज रफ्तार से चल रही बस पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई, घटना में मौके पर 5 लोगों की मौत और 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए जालौन,माधौगढ़ के सीएचसी केंद्र में भर्ती कराया गया और ज्यादा गंभीर रूप से घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

पेड़ से टकराकर नीचे गिरी बस की छत
बताया जा रहा है कि बारातियों से भरी बस (MP30P1127) रेढर थाने से रामपुरा गई हुई थी। देर रात बराती वापस लौट रहे थे इस दौरान वाहन की टक्कर से बस अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। घटना स्थल पर जालौन पुलिस अधीक्षक के साथ कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचीं। हादसा इतना जोरदार था कि बस खंती में जा गिरी और पेड़ से टकराने के बाद बस छत टूटकर अलग हो गई।

वहीं, पूरे मामले में जालौन पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज ने बताया कि रेढ़र थाने से बस रामपुरा बारातियों को लेकर गई थी। देर रात लौटते वक्त यह हादसा हुआ बस में तकरीबन 40 लोग सवार थे। अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारी गई है। टक्कर काफी जोरदार थी मौके पर 5 लोगों की मौत हो गई वहीं, घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया व अन्य गम्भीर रूप से घायल लोगों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

Latest articles

कार्यपालक निदेशक ने किया CIM डिवीजन में ऑटो टेपिंग मशीन का उद्घाटन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में प्रदीप कुमार उपाध्याय कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल ने कॉइल एवं...

बीएचईएल भोपाल में कैंटीनों में एसी लगाने की मांग के लिए कर्मचारियों का ऐबू को समर्थन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल की कैंटीनों में बढ़ती गर्मी के बीच कर्मचारियों की सुविधा हेतु...

तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, CPM/CPI और VCK समर्थन देने को तैयार

नई दिल्ली। तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो...

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...