3.1 C
London
Saturday, February 14, 2026
Homeराष्ट्रीयसाक्षी का दिल्ली पुलिस पर नया आरोप, मजिस्ट्रेट के सामने ही देंगी...

साक्षी का दिल्ली पुलिस पर नया आरोप, मजिस्ट्रेट के सामने ही देंगी बयान; विनेश ने की खास अपील

Published on

नई दिल्ली

जंतर-मंतर पर धरने पर बैठीं पहलवान साक्षी मालिक ने दिल्ली पुलिस पर नया आरोप लगाया है। ओलंपिक मेडलिस्ट खिलाड़ी का कहना है कि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ उनके बयान कानूनी तौर पर सही तरीके से दर्ज नहीं कि गए। शनिवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने ये बयान दिया।

साक्षी मलिक का नया आरोप
साक्षी ने कहा, ‘हमने अपने वकीलों के साथ बातचीत की है। हमारे बयान क्रिमिनल कोड के सेक्शन 164 के तहत दर्ज नहीं किए हैं। हम अब भी इंतजार कर रहे हैं। पुलिस को समयसीमा दी गई है और उन्हें इसी के अंदर बयान देना है। मैं यही चाहती हूं कि हमारे बयान मजिस्ट्रेट के सामने ही दर्ज किए जाएं तभी केस आगे बढ़ सकता है।’

पुलिस ने सेक्शन 161 के तहत दर्ज की है शिकायत
एक सीनियर अधिकारी ने इस बात की पुष्ठि की है कि पुलिस ने सात शिकायतें सेक्शन 161 के तहज दर्ज की है जबकि पहलवान चाहते हैं कि इसे 164 के अंतगर्त दर्ज किया जाए। दिल्ली पुलिस पहले एफआईआर दर्ज नहीं कर रही थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वह ऐसा करने के लिए मजबूर हो गई। पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की जिसमें से एक पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज की गई है।

विनेश फोगाट ने की अपील
विनेश फोगाट ने बताया कि रविवार को खाप पंचायतें समर्थन करने जंतर-मंतर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा, ‘रविवार को कई गांव से खाप पंचायत, किसान, वर्कर यूनियर और स्टुडेंट यूनियन हमारा समर्थन करने यहां पहुंचेंगे। हम सभी से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं। जो लोग कल आ रहे हैं हम उनसे यही कहना चाहते हैं कि सबकुछ शांति से होग. दिल्ली पुलिस से भी अपील करते हैं कि हमारे समर्थकों को रोके नहीं। ‘ दिल्ली पुलिस ने कहा कि रविवार को 1500 से 2000 लोग जंतर-मंतर पहुंचेंगे।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ‘टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन’ का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को 'अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन'...

भजनलाल सरकार में राजस्थान के निर्यात में रिकॉर्ड उछाल: पहली छमाही में ही 50,900 करोड़ के पार पहुँचा आंकड़ा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के निर्यात सेक्टर का निरंतर विकास हो...

छह छंदों के साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य, सरकार ने जारी किए आदेश

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से...

मप्र पुलिस बनेगी ड्रोन पायलट, अपराधियों पर कसेगी नकेल

भोपाल मध्य प्रदेश पुलिस अब आधुनिक तकनीक के साथ कदमताल करने जा रही है। पुलिस...

More like this

छह छंदों के साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य, सरकार ने जारी किए आदेश

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से...

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में महाशिवरात्रि पर ‘हर-हर महादेव’ की गूंज, नन्हे बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियाँ

भोपाल कोलार रोड स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में महाशिवरात्रि का पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति...

महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर दादाजी धाम मंदिर में मेहंदी-हल्दी का आयोजन

भोपाल जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल  दादाजी धाम मंदिर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष...