17.5 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeराष्ट्रीय'भूत उतारना पड़ेगा', पहलवानों के सपोर्ट में जंतर-मंतर पहुंचे राकेश टिकैत केंद्र...

‘भूत उतारना पड़ेगा’, पहलवानों के सपोर्ट में जंतर-मंतर पहुंचे राकेश टिकैत केंद्र पर खूब बरसे

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों को सपोर्ट करने आज खाप पंचायतें और किसान संगठन खुलकर सामने आ गए हैं. एक तरफ पंजाब के सबसे बड़े किसान संगठन बीकेयू उगराहां के कार्यकर्ता धरनास्थल पर पहुंचे हैं तो वहीं दूसरी तरफ संयुक्त किसान मोर्चा के लोग भी अपना समर्थन देने आए हैं.

जंतर-मंतर पर लोगों को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि इस मुद्दे पर खाप साथ हैं. आंदोलन के रोडमैप को लेकर बैठक जारी है. इस मुद्दे पर मोदी सरकार की आलोचना क्यों नहीं की जा रही, क्या इस मसले पर राहुल गांधी की आलोचना होनी चाहिए? उन्होंने कहा कि भूत उतारना पड़ेगा. इसके लिए कभी मिर्ची का इस्तेमाल करना पड़ता है तो कभी कुछ और करना पड़ता है. टिकैत ने सवाल किया कि क्या दिल्ली पुलिस ने पहले भी इसी तरह की धाराओं के तहत किसी को गिरफ्तार नहीं किया है? अगर नहीं किया है तो उसे (बृजभूषण) गिरफ्तार न करे और अगर किया है तो आगे कार्रवाई करे.

देश का मान बढ़ाने वालों को किया बेगाना: टिकैत
राकेश टिकैत ने कहा कि पहलवानों ने हमें शांतिपूर्ण आंदोलन के समर्थन करने और स्वयंसेवकों की तैनाती करने के लिए कहा है. टिकैत ने आगे कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिन लोगों ने देश को गौरवान्वित किया, उन्हें बाहरी जैसा महसूस कराया जा रहा है. देश का मान बढ़ाने वालों को बेगाना महसूस किया जा रहा है.

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 14 दिनों (23 अप्रैल) से धरने पर बैठे पहलवानों को किसान संगठनों और खाप पंचायतों ने खुलकर समर्थन दे दिया है. खाप के साथ-साथ बड़ी तादाद में किसान संगठन के लोग जंतर-मंतर पहुंच गए हैं. रविवार को भारतीय किसान यूनियन उगराहां और संयुक्त किसान मोर्चा, दोनों के कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर जमावड़ा लगाया. पंजाब से आए बीकेयू के सदस्यों ने इस दौरान लंगर भी लगाया.

भारी भीड़ को देखते हुए पहले ही दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में आ गई थी. सोनीपत-दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर अलर्ट जारी कर दिया गया था. सिंघु बॉर्डर पर भी भारी पुलिस बल की तैनाती रविवार सुबह से ही कर दी गई थी. यहां SSB की बटालियन भी तैनात है. पुलिस यहां पिकेट लगाकर चेकिंग कर रही है.

BKU ने किया अर्थियां फूंकने का ऐलान
पंजाब से कार्यकर्ताओं को लेकर पहुंचे संगठन बीकेयू उगराहां ने ऐलान किया है कि वह 11 मई से 18 मई के बीच देश भर में मोदी सरकारऔर बृजभूषण की अर्थी जलाएगा. अर्थियां जलाने की घोषणा संगठन के जोगिंदर उगराहां ने की है.

जंतर-मंतर पर किसानों ने लगाया लंगर
जंतर-मंतर पर धरना दे रहे किसानों के समर्थन में पंजाब के किसान दिल्ली पहुंचे. टिकरी बॉर्डर के रास्ते होते हुए धरनास्थल पर पहुंचे किसानों ने जंतर-मंतर पर डेरा डालते हुए लंगर शुरू कर दिया है.

 

 

 

 

Latest articles

PM मोदी ने जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा; मोदी का बतौर PM 4399 दिन का कार्यकाल

कैबिनेट ने सात संकल्पों के साथ प्रस्ताव पास किया नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

मीनाक्षी के नामांकन मामले में चुनाव आयोग जल्द सुनाएगा फैसला, भोपाल में सामूहिक उपवास पर कांग्रेस

भोपाल। मध्य प्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने...

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला, यूएस अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई

ट्रम्प बोले थे- हेलिकॉप्टर गिराने का बदला लेंगे अम्मान। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान...

मध्य प्रदेश में मानसून से पहले बारिश की बौछार, कुछ जिलों में सामान्य से कई गुना अधिक गिरा पानी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की आधिकारिक दस्तक अभी बाकी है, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां...

More like this

PM मोदी ने जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा; मोदी का बतौर PM 4399 दिन का कार्यकाल

कैबिनेट ने सात संकल्पों के साथ प्रस्ताव पास किया नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने...

एलएंडटी के पुनर्गठन और रणनीतिक बदलाव की मांग, विशेषज्ञ ने कंपनी को विभाजित करने का दिया सुझाव

नई दिल्ली/मुंबई। भारत की अग्रणी इंजीनियरिंग और बुनियादी ढांचा कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी)...

बगावत की आहट के बीच ममता के गुट का दावा- शाह के बुलावे पर दिल्ली गए यूसुफ पठान?

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी बगावत अब और...