14.9 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यJ-K: पुलवामा में 5 किलो IED के साथ आतंकियों का मददगार अरेस्ट,...

J-K: पुलवामा में 5 किलो IED के साथ आतंकियों का मददगार अरेस्ट, खतरनाक साजिश नाकाम!

Published on

पुलवामा,

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक खतरनाक साजिश को नाकाम करते हुए पुलवामा से आतंकियों के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी के पास से 5 किलो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किया गया है.कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलवामा पुलिस के मुताबिक अतंकियों के पकड़े गए सहयोगी का नाम इशफाक अहमद वानी है. उसे पुलवामा के अरिगम से अरेस्ट किया गया है.

बारामूला में मारे गए थे 2 आतंकी
हाल ही में 4 मई को ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ चलाते हुए बारामूला के वनिगम पयीन क्रीरी इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादियों को ढेर किया था. आतंकियों के पास से एक AK-47 बरामद हुई थी. दरअसल बारामूला में सुरक्षाबलों को गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष इनपुट मिला था, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया.

मार्च में ही ली थी लश्कर की सदस्यता
आतंकवादियों की तरफ से फायरिंग शुरू कर दी गई, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादियों को मार गिराया. एडीजीपी कश्मीर ने मारे गए आतंकियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा था, ‘दोनों स्थानीय आतंकवादी हैं, प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर से जुड़े हुए थे. इनकी पहचान शोपियां जिले के शाकिर माजिद नजर और हनान अहमद सेह के रूप में हुई. दोनों मार्च 2023 में आतंकी बने थे.’

 

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...