16.8 C
London
Friday, May 8, 2026
Homeराज्यवर्दी पहन ली तो भगवान बन गये? डिप्टी SP ने नेता को...

वर्दी पहन ली तो भगवान बन गये? डिप्टी SP ने नेता को मारा थप्पड़, वायरल वीडियो पर भड़के लोग

Published on

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश के चंदौसी में DSP के पद पर तैनात अनिरुद्ध सिंह एक बार फिर विवादों में हैं। उनपर एक नेता को थप्पड़ मारने का आरोप लगा है जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो नकार निकाय चुनाव में मतदान के दौरान का है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग अनिरुद्ध सिंह के रवैये पर सवाल उठा रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

थप्पड़ मारते अनिरुद्ध सिंह का वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अनिरुद्ध सिंह फ़ोर्स के साथ खड़े हैं और कुछ लोगों के साथ बहस कर रहे हैं। इसी दौरान एक व्यक्ति को वह थप्पड़ मारते हैं और एकत्रित हुई भीड़ को वहां से हटाते हैं। जिस व्यक्ति को अनिरुद्ध सिंह ने थप्पड़ मारा वह समाजवादी पार्टी के नेता और मुगलसराय नगर पालिका के भूतपूर्व चेयरमैन राजकुमार के बेटे अखिलेश जयसवाल थे।

https://twitter.com/samajwadiankit9/status/1654447459236716544?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1655067879329640451%7Ctwgr%5E5266514069bfd4aa6136ce928d882ad3fc6f2b9d%7Ctwcon%5Es4_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jansatta.com%2Ftrending-news%2Fdsp-anirudh-singh-slapped-samajwadi-party-leader-video-viral-chandausi-police%2F2797622%2F

पुलिस अधीक्षक ने दिया जांच का आदेश
अनिरुद्ध सिंह के थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल हुआ, तो इसे राजनीतिक मोड़ भी दिया जाने लगा। लोगों ने अनिरुद्ध सिंह पर कार्रवाई की मांग करने लगे। चंदौसी पुलिस के अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में लिया और अपर पुलिस अधीक्षक को जांच का देश दिया है। सोशल मीडिया पर इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

@SadhuShukla1 यूजर ने लिखा कि मुझे पूरा भरोसा है कि अनिरुद्ध सिंह गलत नहीं हैं, वो एक ईमानदार पुलिस अधिकारी हैं। एक यूजर ने लिखा कि वीडियो में साफ साफ दिख रहा है कि वो बुजुर्ग को तमाचा मार रहे हैं। इसके बावजूद ना सस्पेंड किया गया और ना ही नौकरी से बर्खास्त किया गया है। राहुल आर्यन नाम के यूजर ने लिखा कि वर्दी पहन ली तो अब भगवान बन गये? जिसको जहां चाहें पकड़कर पीट दो, अपमानित कर दो, कौन रोकने वाला है?

@vintrynew यूजर ने लिखा कि पुलिस खुद अपराधी की तरह व्यवहार कर रही है, जांच से क्या फायदा मिलने वाला है। अंकित यादव नाम के यूजर ने लिखा कि महोदय ये वर्दी, सिंघमगीरी आपको अपराधियों/माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए दी गई हैं। ना की पिता की उम्र के बुजुर्ग को पीटने के लिए, ये गलत हैं। सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने कहा कि अनिरुद्ध सिंह पर कार्रवाई होनी चाहिए।

 

Latest articles

कार्यपालक निदेशक ने किया CIM डिवीजन में ऑटो टेपिंग मशीन का उद्घाटन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में प्रदीप कुमार उपाध्याय कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल ने कॉइल एवं...

बीएचईएल भोपाल में कैंटीनों में एसी लगाने की मांग के लिए कर्मचारियों का ऐबू को समर्थन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल की कैंटीनों में बढ़ती गर्मी के बीच कर्मचारियों की सुविधा हेतु...

तमिलनाडु में विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, CPM/CPI और VCK समर्थन देने को तैयार

नई दिल्ली। तमिलनाडु में टीवीके प्रमुख विजय के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो...

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...