10.1 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराजनीतिझूठे आरापों के लिए BJP माफी मांगे... 'ऑपरेशन शीशमहल' पर घिरी AAP...

झूठे आरापों के लिए BJP माफी मांगे… ‘ऑपरेशन शीशमहल’ पर घिरी AAP का जोश अचानक कैसे हुआ हाई?

Published on

नई दिल्ली

‘ऑपरेशन शीशमहल’ पर घिरी आम आदमी पार्टी ने रविवार को बीजेपी पर जमकर हमला बोला। दरअसल AAP ने आबकारी नीति मामले में अदालत की ओर से दो आरोपियों को जमानत दिए जाने के बाद रविवार को कहा कि इस मामले में पार्टी पर ‘झूठे’ आरोप लगाने के लिए बीजेपी माफी मांगे। ‘आप’ की वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दो आरोप लगाए हैं कि शराब कारोबारियों से 100 करोड़ रुपये की रिश्वत ली गई और इस पैसे का इस्तेमाल गोवा चुनाव में किया गया। वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘अब अदालत ने भी कहा है कि रिश्वत लेन-देन या मनी लॉन्ड्रिंग का कोई ठोस सबूत नहीं है। हम शुरू से ही कह रहे हैं कि पूरा आबकारी घोटाला फर्जी है और इसका मकसद केवल आम आदमी पार्टी को बदनाम करना है।”

आतिशी ने दावा किया, ‘कल राउज एवेन्यू अदालत ने राजेश जोशी और गौतम मल्होत्रा को जमानत दे दी थी। अदालत के आदेश में कहा गया है कि ईडी ने रिश्वत के लिए नकदी का लेन-देन दिखाने वाला कोई सबूत पेश नहीं किया। आदेश में कहा गया है कि ईडी ने गवाहों के कुछ अस्पष्ट बयान अटैच किए हैं।’

उन्होंने कहा कि ईडी ने दावा किया है कि जोशी ने चुनावों के लिए गोवा में 30 करोड़ रुपये पहुंचाना सुनिश्चित किया, लेकिन अदालती आदेश में कहा गया कि ‘इस तथ्य की पुष्टि करने के लिए कोई स्वतंत्र सबूत नहीं है।’ आतिशी ने कहा, ‘इस आदेश से साबित होता है कि आम आदमी पार्टी सबसे ईमानदार पार्टी है। बीजेपी प्रवक्ता चिल्ला रहे थे कि घोटाला हुआ है। लेकिन, क्या अब वे माफी मांगेंगे और स्वीकार करेंगे कि कोई घोटाला नहीं हुआ था?’

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...