6.5 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यबागी नेताओं पर BJP ने शुरू किया एक्शन, कानपुर देहात में बाहर...

बागी नेताओं पर BJP ने शुरू किया एक्शन, कानपुर देहात में बाहर किए गए 22 नेता

Published on

कानपुर देहात,

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव में बगावत करने वाले नेताओं पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का एक्शन शुरू हो गया है. कानपुर देहात के बीजेपी जिलाध्यक्ष व एमएलसी अविनाश सिंह चौहान ने बगावत करने वाले 22 पदाधिकारियों को पार्टी से बाहर कर दिया है. जिला अध्यक्ष ने यह कार्रवाई प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के निर्देश पर की है.

दरअसल, निकाय चुनाव में कई लोग पार्टी से टिकट की उम्मीद में थे. जिन लोगों को टिकट नहीं मिला तो उन्होंने पार्टी से बगावत कर ली और पार्टी के खिलाफ जाकर बागी बन गए. बीजेपी इस निकाय चुनाव को 2024 की तैयारी से जोड़कर देख रही है. ऐसे में नेताओं की बगावत से पार्टी के अंदर ही बेचैनी बढ़ गई.

पहले इन नेताओं को मनाने की कोशिश हुई, कुछ माने लेकिन कुछ चुनाव लड़ने की जिद पर अड़े रहे. कानपुर देहात के जिला अध्यक्ष व एमएलसी अविनाश सिंह चौहान ने ऐसे 22 पदाधिकारियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने पर संगठन से निष्कासित कर दिया है. बीजेपी जिलाध्यक्ष की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है.

7 अध्यक्ष पद के लिए बागी हुए पदाधिकारियों के नाम
भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, संयोजक वतन राज अग्निहोत्री, जिला कार्यसमिति सदस्य राजू चौहान, विधानसभा आईटी सेल संयोजक तासु ठाकुर, कार्यकर्ता दिनेश चंद्र मिश्रा, पूर्व व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक अवधेश नोई, बूथ अध्यक्ष रामजी विश्नोई को पार्टी से बागी होने पर निष्कासित कर दिया है.

15 सभासद पद के लिए बागी हुए पदाधिकारियों के नाम
सभासद पद के लिए टिकट न मिलने से नाराज 15 भाजपाइयों ने पार्टी से बगावत की. इनमें 2 निवर्तमान सभासद शामिल हैं. अकबरपुर वार्ड 5 से सभासद प्रत्याशी कल्लू गिहार, वार्ड 10 से दशरथ पाल, वार्ड 11 से श्याम जी तिवारी (निवर्तमान सभासद) ,वार्ड 12 से संजय कुमार नायक, वार्ड 14 से अर्चना देवी, वार्ड 15 से पूनम श्रीवास्तव, मूसानगर वार्ड से अनवर सिद्दीकी, वार्ड 11 से ईश्वर चंद मिश्रा, रनिया वार्ड 7 से प्रमीत तिवारी, वार्ड 13 से अतुल त्रिपाठी, पुखराया वार्ड 6 से दुलारे बाल्मीकि, वार्ड 11 से प्रबल दिवेदी (निवर्तमान सभासद), वार्ड 14 से जीतू शर्मा, राजपुर वार्ड 13 से आलोक गुप्ता को पार्टी से बगावत करने पर जिला अध्यक्ष ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

 

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...